29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘जनाक्रोश अभियान’ के बीच आखिर कौन बढ़ा रहा नई टेंशन?

- दिसंबर की सर्दी में बढ़ा रहेगा 'पॉलिटिकल टेम्परेचर'! कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का काउंटडाउन शुरू, इधर भाजपा भी निकाल रही जन आक्रोश यात्रा, यात्राओं के बीच गर्मायेंगे किसानों से जुड़े मुद्दे, दो वर्गों में बंटे किसान, यात्राओं का हो रहा विरोध

2 min read
Google source verification
Rajasthan Farmers protest against Bharat Jodo Yatra Jan Aakrosh Yatra

जयपुर।

राजस्थान में कांग्रेस की प्रस्तावित 'भारत जोड़ो यात्रा' और भाजपा के 'जनाक्रोश अभियान' के बीच प्रदेश के किसान दो धड़ों में बंटे नज़र आ रहे हैं। किसानों का एक वर्ग जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अधूरे रहे पुराने वादे याद दिलाकर भारत जोड़ो यात्रा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, तो वहीं एक वर्ग केंद्र सरकार में किसानों से जुड़े लंबित पड़े मुद्दों को लेकर भाजपा के जन आक्रोश यात्रा का विरोध जताने की तैयारी में है।


भारत जोड़ो से पहले किसानों का आक्रोश!
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजस्थान में किसानों के एक वर्ग द्वारा विरोध पर उतरने की आशंकाएं परवान पर हैं। हालांकि किसी किसान संगठन ने खुलकर इस विरोध का ऐलान तो ,लेकिन कांग्रेस पार्टी के साथ ही खुफिया एजेंसीज़ को यात्रा के रास्ते किसानों के विरोध को लेकर कुछ इनपुट्स मिले हैं।


बताया जा रहा है कि किसानों का एक धड़ा राहुल गांधी को यहां चुनाव पूर्व किए उन वादों को याद दिलाने उतर सकता है जो कांग्रेस की सरकार के सत्ता में आने के बाद से लंबित चल रहे हैं। इनमें सम्पूर्ण कृषि ऋण माफ़ी सहित अन्य वादों को याद दिलाया जा सकता है। इनके अलावा प्रदेश में यूरिया की बढ़ती किल्लत और कृषि क्षेत्र में जले और खराब ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी समस्याएं भी किसानों के विरोध की वजह बन सकती है।

ये भी पढ़ें : गहलोत-पायलट संग भरी मीटिंग में जब भड़क गए थे वेणुगोपाल! जानें किस सीनियर को लताड़ा?




'जन आक्रोश' को लेकर भी आक्रोश



किसानों का एक वर्ग भाजपा के 'जन आक्रोश' अभियान और इसके तहत निकाली जा रही यात्रा के विरोध में भी उतर आया है। कुछ किसान नेता तो भाजपा की यात्रा का खुलकर विरोध करते दिखाई दे रहे हैं।


किसान नेता हिम्मत सिंह गुर्जर का कहना है कि जन आक्रोश तो किसानों में भाजपा के खिलाफ है। भाजपा कौन सी जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है? प्रदेश का किसान ERCP को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग कर रहा है। वहीं एमएसपी गारंटी क़ानून बनाने की मांग भी केंद्र की भाजपा सरकार में पेंडिंग है। ऐसे में यात्रा के दौरान भाजपा को किसानों के सवालों का सामना करना पड़ेगा। किसान इनकी यात्रा रथ को रोकेगा।

ये भी पढ़ें : गुर्जरों की चेतावनी के बीच अब भाजपा के सीनियर नेता की खुली धमकी, 'नहीं घुसने देंगे भारत जोड़ो यात्रा'


गुर्जर ने कहा कि राजस्थान का नहीं, बल्कि पूरे देश का किसान जन आक्रोश में है। हमने किसान आंदोलन में 13 महीने दिल्ली की बॉर्डर पर अपना परिवार खेत-खलिहान छोड़कर, भूख प्यास में सर्दी-गर्मी मौसम के एक-एक पल बिताए हैं। किसान उन दिनों का हिसाब मांग रहा है। पुलिस की लाठी, गोली, वाटर कैनन को भूले नहीं हैं। भाजपा को जवाब तो देना पड़ेगा।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग