6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा : 3 लाख घरों में लगेंगे मुफ्त सोलर पैनल, बिल होगा जीरो

राजस्थान में पीएम सूर्य घर योजना का दायरा बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा सोलर रूफटॉप लगाने के लिए डिस्कॉम नया यूटिलिटी लेड एग्रीगेशन मॉडल सितंबर में लांच करने वाला है। इस मॉडल के तहत मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के तहत 150 यूनिट तक मासिक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं के घरों पर डिस्कॉम 1.1 किलोवाट क्षमता के रूफटॉफ निशुल्क लगाएगा।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Jul 06, 2026

CM Bhajanlal

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (फोटो-पत्रिका नेटवर्क)

जयपुर। राजस्थान के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की तैयारी है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के तहत 3 लाख घरों में मुफ्त सोलर रूफटॉप लगाने जा रही है। इस योजना का लाभ उन घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनकी मासिक बिजली खपत 150 यूनिट तक है। सरकार का दावा है कि 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप लगने के बाद इन उपभोक्ताओं की मासिक जरूरत की बिजली का उत्पादन घर की छत पर ही हो जाएगा, जिससे उनका बिजली बिल शून्य तक पहुंच सकता है।

योजना को गति देने के लिए जयपुर डिस्कॉम सितंबर में नया 'यूटिलिटी लेड एग्रीगेशन मॉडल' लॉन्च करेगा। इसके जरिए प्रदेश की तीनों बिजली वितरण कंपनियां- जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम मिलकर 3 लाख घरों में सोलर रूफटॉप स्थापित करेंगी। अकेले जयपुर जिले में करीब 10 हजार बिजली उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

सोलर पैनल के लिए नहीं देने होंगे पैसे

डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, नए मॉडल का उद्देश्य पीएम सूर्य घर योजना का दायरा बढ़ाना और अधिक से अधिक घरों तक सौर ऊर्जा पहुंचाना है। इसके तहत पात्र उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप लगाने के लिए किसी प्रकार का भुगतान नहीं करना होगा। पूरी प्रक्रिया डिस्कॉम की निगरानी में होगी, जिससे गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

केंद्र और राज्य सरकार देगी पैसे

योजना के तहत प्रत्येक घर पर 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप लगाया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत करीब 60 हजार रुपए होगी। इसमें से 33 हजार रुपए की राशि पीएम सूर्य घर योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी, जबकि शेष 27 हजार रुपए संबंधित डिस्कॉम वहन करेगा। यानी पात्र उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम लगाने के लिए अपनी जेब से कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा।

यह वीडियो भी देखें :

150 यूनिट तक वालों को मिलेगा योजना का लाभ

अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से केवल उपभोक्ताओं को ही फायदा नहीं होगा, बल्कि बिजली वितरण कंपनियों पर भी भार कम होगा। जिन घरों में हर महीने 150 यूनिट तक बिजली की खपत होती है, वहां जरूरत की अधिकांश बिजली सौर ऊर्जा से तैयार होगी। इससे पीक डिमांड के दौरान ग्रिड पर दबाव घटेगा और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।

सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी योजना

सरकार की योजना सितंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त सोलर रूफटॉप लगाने का अभियान शुरू करने की है। तीनों डिस्कॉम क्षेत्रों में करीब तीन लाख सोलर रूफटॉप स्थापित करने पर लगभग 600 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस मॉडल को वर्ष 2031 तक चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को सस्ती और स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराई जा सके। ऊर्जा क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि यह योजना प्रदेश में सौर ऊर्जा के विस्तार के साथ-साथ घरेलू बिजली खर्च कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।