5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत के गढ़ में राजे का रथ, 2013 के आंकड़ों को दोहराने की दृष्टि से अहम मानी जा रही है यात्रा

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
banswara

Video : राजस्थान गौरव यात्रा में सीएम ने कहा- महिलाओं की खिलाफत करने वाली कांग्रेस को सत्ता में न आने दें

जयपुर। उदयपुर संभाग के बाद मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा गुरुवार से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर संभाग में जाएगी। वर्ष 2013 के आंकड़ों को फिर से दोहराने की दृष्टि से यह यात्रा अहम मानी जा रही है।

पिछले विधानसभा चुनाव में इस संभाग की 33 में से 30 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था। जोधपुर संभाग की यात्रा के लिए पार्टी ने चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ को संयोजक बनाया है। क्षेत्र के जाट, राजपूत और मेघवाल समाज के बड़े नेताआें को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, ऊर्जा मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, कमसा मेघवाल को तो जिम्मा सौंपा ही है, खादी-ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई, पाली सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी भी सक्रिय हैं। राजपूत नेताओं में बाबू सिंह राठौड़ की भूमिका अहम है और गजेन्द्र सिंह शेखावत भी सक्रिय नजर आ रहे हैं।

यह रहेगा यात्रा का कार्यक्रम
24 अगस्त को जैसलमेर से शुरू होगी, 7 दिन बाद 2 सितम्बर को जोधपुर में खत्म होगी। कुल 20 में से पहली सभा रामदेवरा में होगी। कुल 1284 किमी की यात्रा 33 में से 32 विस क्षेत्रों में जाएगी, 51 जगह स्वागत होगा। जैसलमेर, जोधपुर, पाली, सिरोही, जालौर, बाड़मेर जिले से गुजरेगी।

बड़ा मुद्दा रिफाइनरी
मारवाड़ में विकास के नाम पर सर्वाधिक भुनाने वाला मुद्दा रिफाइनरी का है। सरकार इसका काम शुरू करने का श्रेय ले सकती है। सरकार नर्मदा के पानी, फ्लाइ ओवर के मुद्दे भी उठा सकती है।

जोधपुर संभाग : क्या कहते हैं 4 चुनावों के आंकड़े
वर्ष-----------1998
कुल सीट----------- 32
कांग्रेस----------- 24
भाजपा----------- ०8
कांग्रेस प्रतिशत----------- 51 प्रतिशत
भाजपा प्रतिशत----------- 38 प्रतिशत

वर्ष 2008
कुल सीट----------- 33
कांग्रेस----------- 16
भाजपा----------- 15
निर्दलीय----------- ०2
कांग्रेस प्रतिशत----------- 38 प्रतिशत
भाजपा प्रतिशत----------- 37 प्रतिशत

वर्ष----------- 2003
कुल सीट----------- 32
कांग्रेस----------- ०8
भाजपा----------- 23
निर्दलीय----------- ०1
कांग्रेस प्रतिशत----------- 37 प्रतिशत
भाजपा प्रतिशत----------- 42 प्रतिशत

वर्ष----------- 2103
कुल सीट----------- 33
कांग्रेस----------- ०3
भाजपा----------- 30
कांग्रेस प्रतिशत----------- 36 प्रतिशत
भाजपा प्रतिशत----------- 51 प्रतिशत

गांवों के नाम एेसे कि बताने में शर्माते हैं लोग, फूलन, आंट, आंटी, रंगीली और उंदरखेड़ा भी हैं नाम