5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: गहलोत सरकार ने फिर किया प्रशासनिक बेड़े में बड़ा फेरबदल, 8 IAS – 218 RAS के तबादले, यहां देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Gehlot Government release IAS RAS Transfer list

जयपुर।
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनज़र आचार संहिता लगने से ठीक पहले राज्य की गहलोत सरकार ने प्रशासनिक बेड़े में एक और बड़ा फेरबदल कर दिया है। सोमवार देर रात IAS और RAS अफसरों की जम्बो तबादला सूची जारी कर दी गई। राज्य सरकार ने इस ताज़ा सूची में 8 IAS और 218 RAS अफसरों के तबादले किये हैं। इसके अलावा सरकार ने 14 आरएएस अफसरों के 25 फरवरी को किए तबादले को निरस्त कर दिया।

कार्मिक विभाग ने देर रात तबादला सूची जारी की। बड़ा बदलाव पर्यटन विकास निगम में हुआ है, जहां प्रबन्ध निदेशक को बदला गया है। वही एपीओ चल रहे चार आइएएस अफसरों को सरकार ने पोस्टिंग दी है।

सरकार ने 25 फरवरी को 380 आरएएस अफसरों के तबादले किए थे, इनमें से कई अफसर उनके पद को लेकर सन्तुष्ट नहीं थे। ऐसे में उन्होंने सरकार के सामने अपनी बात भी पहुंचाई। इसके चलते सरकार को एक बार फिर बड़ी तबादला सूची जारी करनी पड़ी। इस सूची में राजीव जैन, अवदेश सिंह, असलम शेर खान, गिरीश पाराशर ऐसे नाम है, जिनका तबादला 25 फरवरी को हुआ था। अब फिर से इनका तबादला किया गया है। इसी तरह लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रियों और विधायकों की सिफारिश पर बड़ी संख्या में एडीएम और एसडीएम बदले गए है।

IAS अफसरों की पूरी तबादला सूची देखने के लिए यहां लिंक पर करें क्लिक

RAS अफसरों की पूरी तबादला सूची देखने के लिए यहां लिंक पर करें क्लिक

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग