13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान सरकार ने 32 जिलों में 489 नए अधिवक्ता किए नियुक्त, विधिक सलाह के आएंगे काम; जानें जिलेवार कितने?

राज्य सरकार ने प्रदेश के 32 जिलों के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में 489 नए अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
cm bhajanlal sharma

Photo- CM Bhajanlal Sharma X Handle

राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में कार्यरत विधि सलाहकारों, पैनल अधिवक्ताओं और विधि परामर्शदाताओं की पूर्व नियुक्तियों को निरस्त करते हुए नई नियुक्तियां की है। स्वायत्त शासन विभाग के आदेश के तहत प्रदेश के 32 जिलों के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में 489 नए अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है।

इस व्यापक फेरबदल में सबसे ज्यादा 46 अधिवक्ताओं की नियुक्ति अलवर जिले के निकायों में की गई है। इसके अलावा झुंझुनूं में 36, जयपुर में 29, पाली में 25, सीकर में 21, दौसा और चूरू में 22-22 अधिवक्ताओं को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के विभिन्न स्तरों पर की गई है।

अफसरों का कहना है कि नई नियुक्तियों से स्थानीय निकायों को त्वरित विधिक सलाह मिलने के साथ-साथ कोर्ट में लंबित मामलों को गति मिलने की भी उम्मीद है। खास यह है कि जिन नियुक्तियों को निरस्त किया गया है, वे अधिकतर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में की गई थीं।

यह भी पढ़ें : आरजीएचएस में बड़ा बदलाव, अब योजना का अधिकार स्वास्थ्य विभाग को सौंपा

जिलेवार निकायों में नियुक्ति संख्या…

अजमेर 15

अलवर 46

जयपुर 29

करौली 12

ब्यावर 4

टोंक 21

उदयपुर 18

दौसा 22

नागौर 10

डूंगरपुर 5

चूरू 22

स.माधोपुर 14

बाड़मेर 7

श्रीगंगानगर 21

बीकानेर 15

जालोर 7

प्रतापगढ़ 3

बांसवाड़ा 3

डीडवाना कुचामन 17

बालोतरा 3

भीलवाड़ा 20

राजसमंद 11

सिरोही 11

कोटा 5

सीकर 21

पाली 25

झुंझुनूं 36

डीग 9

हनुमानगढ़ 13

धौलपुर 11

भरतपुर 17

कोटपूतली-बहरोड 16

संबंधित खबरें