5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान सरकार की पूर्व मंत्री कमला भील का निधन, अशोक गहलोत दुखी

Kamla Bhil Passes Away : राजस्थान सरकार की पूर्व चिकित्सा व स्वस्थ्य मंत्री कमला भील का निधन। दिग्गज कांग्रेस नेता व राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दुख प्रकट किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Feb 2025, 11:27 AM IST

Rajasthan Government Former Minister Kamla Bhil Passes Away Ashok Gehlot saddened

File Photo

Kamla Bhil Passes Away : राजस्थान से बड़ी न्यूज। राजस्थान सरकार की पूर्व चिकित्सा व स्वस्थ्य मंत्री कमला भील का निधन हो गया। कमला भील ने जयपुर के मेट्रो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। इस सूचना के बाद पूर्व दिग्गज कांग्रेस नेता व राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दुख प्रकट किया।

वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं

राजस्थान सरकार की पूर्व चिकित्सा व स्वस्थ्य मंत्री कमला भील का निधन हो गया। उनके भाई व सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र बामणिया ने बताया कि वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। काफी समय से उनका इलाज चल रहा था। जयपुर के मेट्रो हॉस्पिटल में कमला भील ने अंतिम सांस ली। कमला भील, वागड़ गांधी स्व. भीखा भाई भील की सबसे बड़ी पुत्री थी।

अशोक गहलोत ने दुख प्रकट किया

राजस्थान सरकार की पूर्व चिकित्सा व स्वस्थ्य मंत्री कमला भील के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत अपने सोशल मीडिया अकांउट X पर लिखा कि राजस्थान सरकार में मंत्री रहीं कमला भील के निधन का समाचार दुखद है। उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें :राजस्थान के किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने गेहूं खरीदी और खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : पंचायतीराज विभाग का नया आदेश, निवर्तमान सरपंच हटे तो ये संभालेगा प्रशासक की जिम्मेदारी