5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने गेहूं खरीदी और खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई

Wheat Procurement News : राजस्थान के किसानों के लिए खुशखबरी। भजनलाल सरकार ने गेहूं खरीदी और खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई। जानें गेहूं खरीद की लिमिट कितनी बढ़ी और कितने गेहूं खरीद केंद्र बढ़ाए गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Feb 2025, 10:45 AM IST

Rajasthan Farmers Good News Government Bought Wheat and Procurement Centers Number increased

File Photo

Wheat Procurement News : राजस्थान के किसानों से अब 14 लाख टन के बजाय 20 लाख टन गेहूं की खरीदी की जाएगी। इसके लिए खरीद केंद्रों की संख्या 259 से बढ़ाकर 306 कर दी गई है। बांसवाड़ा में अब 9600 टन गेहूं की होगी खरीदी होगी। केंद्रों की संख्या 4 की जगह अब 6 रहेगी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने निकाला संशोधित आदेश

राजस्थान पत्रिका में 16 जनवरी के अंक में ‘खरीद केंद्र कम, किसानों की मेहनत होगी बाजार के हवाले ?’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर मुद्दा उठाया गया था। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने अब संशोधित आदेश निकाला है।

10 मार्च से 6 लाख टन ज्यादा गेहूं की होगी खरीद

प्रदेश के किसानों से अब 6 लाख टन ज्यादा गेहूं की खरीद 10 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए फरवरी के अंत में पंजीयन प्रारंभ होगा। इस वर्ष 2425 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय किया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पूनम प्रसाद सागर ने आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें :राजस्थान का एक ऐसा गांव जहां सिर्फ देवी-देवताओं का है वास, चौंक गए ना

कौन एजेंसी कितना खरीदेगी

एजेंसी - केंद्र - कुल खरीद
एफसीआई - 172 - 12.43 लाख टन।
राजफेड़ - 19 - 25 हजार टन।
तिलम संघ - 52 - 3.01 लाख टन।
नेफेड - 23 - एक लाख टन।
एनसीसीएफ - 40 - 3.27 लाख टन।

यह भी पढ़ें :दिल्ली का सीएम कौन बनेगा? प्रेमचंद बैरवा ने किया खुलासा, बोले- ये लेंगे फैसला

यह भी पढ़ें :राजस्थान में सरकारी डॉक्टर बनने की बढ़ी दीवानगी, एक पद के लिए 11 दावेदार, जानें क्या है माजरा

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़