5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में सरकारी डॉक्टर बनने की बढ़ी दीवानगी, एक पद के लिए 11 दावेदार, जानें क्या है माजरा

Rajasthan News : राजस्थान में चिकित्सा अधिकारी के 1,220 पद भर्ती के लिए निकाले गए। अभी तक 13,500 आवेदन आ चुके हैं। 18 फरवरी तक आवेदन की अंतिम डेट है। जानें क्या है माजरा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Feb 2025, 9:56 AM IST

Rajasthan Government Doctor Craze increased 11 Contenders for One Post know what is matter

Rajasthan News : राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की तुलना में डॉक्टरों की भारी कमी के बीच हजारों डॉक्टर सरकारी अस्पतालों में काम करने के लिए आगे आ रहे हैं। इसकी बानगी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा अधिकारी के लिए निकाली गई 1,220 पदों की भर्ती में सामने आई है। एक पद पर 11 डॉक्टरों के हिसाब से विभाग को करीब 13,500 चिकित्सकों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। पूर्व में इसकी परीक्षा तिथि 17 नवंबर 2024 थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था।

4 अप्रेल नई परीक्षा तिथि

अब विभाग ने इसमें 240 पदों की बढ़ोतरी करते हुए 14 से 18 फरवरी तक आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू की है। पूर्व प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर चुके आवेदकों को दुबारा आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) ने नई परीक्षा तिथि 4 अप्रेल 2025 तय की है।

अभी और बढ़ेंगे आवेदन

आरयूएचएस की ओर से परीक्षा आवेदन की नई तिथि जारी करने के बाद अब आवेदन करने वाले डॉक्टरों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। माना जा रहा है कि अब करीब 2,500 से 3,000 नए आवेदन आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में ग्राम पंचायत के पुनर्गठन पर नया अपडेट, पंचायतीराज विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

यह भी पढ़ें : राजस्थान का एक ऐसा गांव जहां सिर्फ देवी-देवताओं का है वास, चौंक गए ना

यह भी पढ़ें :दिल्ली का सीएम कौन बनेगा? प्रेमचंद बैरवा ने किया खुलासा, बोले- ये लेंगे फैसला