5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अल्लाह ने बख्शी खुशियां, इतने हजार लोगों को मिलेगा खुदा से मिलने का मौका

अल्लाह ने बख्शी खुशियां, इतने हजार लोगों को मिलेगा खुदा से मिलने का मौका
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Jun 09, 2018

haz

जयपुर

प्रदेश से हज की मुबारक यात्रा में जाने वालों के लिए खुशी की खबर है। प्रदेश से हज के लिए पहली फ्लाइट 2 अगस्त को उड़ान शुरू होंगी। केंद्रीय हज कमेंटी हाजियों की फ्लाइट्स के कार्यक्रम का घोषित कर दिया गया है। जिसमें जयपुर से पहली उड़ान 2 अगस्त को होंगी। प्रत्येक फ्लाइट्स में 300 हाजी होंगे। इस बार राजस्थान से हज के मुबारक सफर के लिए कुल 5700 हाजी जाएंगे। हाजियों के लिए वापसी की 12 सितंबर से 25 सितंबर तक होंगी।

READ: खुशखबरी : राजस्थान की इस सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर आई बड़ी खबर, यहां आजमाएं अपनी किस्मत
गौरतलब है कि 2 अगस्त को जयपुर के सागांनेर हवाई अड्डे से हाजियों की दो फ्लाइट्स रवाना होंगी और 3,8,13 और 15 अगस्त को हज के लिए फ्लाइट्स रवाना नहीं होंगी। 9 अगस्त को तीन फ्लाइट्स रवाना होंगी। एक फ्लाईट में सिर्फ 300 हाजी ही होंगे। केंद्रिय हज कमेटी ने फ्लाइट्स का शेड्यूल की घोषणा दो दिन पहले ही कर दी है। जल्द ही अब किस हाजी की कब फ्लाइट है उसका कार्यक्रम भी शीघ्र ही घोषित किया जाएगा।

READ: राजस्थान में फिर 80 रु. से नीचे आए पेट्रोल के दाम, डीज़ल के दामों में भी गिरावट, अभी और कम होंगी कीमतें!

आपको बता दे कि राजस्थान के हाजियों के लिए हज के लिए फ्लाइट्स जयपुर के सागांनेर हवाई अड्डे से सऊदी अरब के जद्दा के लिए रवाना होंगी। हाजियों की वापसी में फ्लाइट्स सऊदी अरब के मदीना शहर से शुरू होंगी।

तो इसलिए मुसलमान जाते है हज करने
हज यात्रा करना हर मुसलमान का ख्वाब होता है। इस दाैरान एक रस्म होती है जिसके तहत प्रतीकात्मक रूप से शैतान को पत्थर मारे जाते हैं। यह रस्म इसलिए भी बहुत अहम है क्याेंकि इसके बाद ही हज यात्रा संपन्न होती है। इसके अलावा याह सुरक्षा की दृष्टि से भी बहुत संवेदनशील है क्योंकि कर्इ बार इस रस्म की अदायगी के समय भगदड़ मच चुकी है आैर कर्इ लोगाें की जानें गर्इं।