30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिलान्यास के दौरान भड़के स्वास्थ्य मंत्री, जानिये क्यों?

राजधानी के महेश नगर में एक भवन शिलान्यास समारोह के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ अचानक से भड़क गए।

less than 1 minute read
Google source verification
राजधानी के महेश नगर में एक भवन शिलान्यास समारोह के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ अचानक से भड़क गए। उन्होंने शिलान्यास समारोह में मौजूद डॉक्टरों और अफसरों को अपनी नाराज़गी बताई।

मंत्री की फटकार के बाद आखिरकार डॉक्टरों और अफसरों ने अपनी भूल स्वीकार करते हुए उसे जल्द दुरुस्त करने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

दरअसल, मौक़ा था महेश नगर सामुदायिक केंद्र के पास शुरू हो रहे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास समारोह का। समारोह का शिलान्यास करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री राठौड़ ने जब यहां बनने जा रहे स्वास्थ्य केंद्र का नक्शा देखा तो वे अचानक भड़क गए। उनकी नाराज़गी का कारण था यहां प्रस्तावित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता भवन का ना होना।

राठौड़ ने नक़्शे में प्रसूता भवन के नहीं होने पर गहरी नाराज़गी जताई। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों और डॉक्टरों को प्रस्तावित स्वास्थ्य केंद्र के नक़्शे में तुरंत प्रभाव से संशोधन करने के निर्देश दिए।

8 महीने और 75 लाख से तैयार होगा केंद्र
महेश नगर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 8 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर 75 लाख रूपए तक का खर्चा आएगा। शिलान्यास समारोह में राठौड़ के अलावा उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा भी मौजूद रहीं। इस मौके पर भूमिपूजन भी हुआ।