
झुलसा हुआ एयर कंडीशनर और राजस्थान की भीषण गर्मी को दर्शाता हुआ इन्फोग्राफिक
Rajasthan Heatwave Newsदिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है और शुरुआती जांच में आग की वजह 'एसी ब्लास्ट' (AC Blast) बताई जा रही है। राजस्थान में भी इस समय सूरज आग उगल रहा है और पारा 42 से 46-48 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या आपके घर में लगा AC सुरक्षित है?
विशेषज्ञों के अनुसार, जब तापमान 43 डिग्री के पार जाता है, तो एयर कंडीशनर के कंप्रेसर पर दबाव दोगुना हो जाता है। अगर AC की सर्विस सही नहीं है या उसमें लोकल गैस भरी गई है, तो हाई प्रेशर के कारण कंप्रेसर फट सकता है। दिल्ली के विवेक विहार की घटना में भी धमाका इतना जोरदार था कि पूरी इमारत में आग फैल गई।
यदि आपके AC से गड़गड़ाहट की आवाज़ आए, कूलिंग अचानक बंद हो जाए या जलने की गंध आए, तो तुरंत स्विच ऑफ करें और पावर प्लग निकाल दें। राजस्थान में चल रही 'लू' के बीच AC की सर्विस में देरी करना बड़ी मुसीबत को दावत देना है।
Updated on:
03 May 2026 10:24 am
Published on:
03 May 2026 10:24 am
