राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में दो दिन अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र ने 25 से 26 अगस्त को कोटा, उदयपुर व जोधपुर संभाग में अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, सिरोही, उदयपुर, जालोर, पाली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।