मंत्री राठौड़ ने बताया कि एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स, जो हर साल लगभग 9,000 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट करता है, अब ‘सरल’ सॉफ्टवेयर से और अधिक दक्षता से संचालित होगा। इससे इनबाउंड कार्गो रजिस्ट्रेशन, प्री-डिपॉजिट अकाउंट, पेमेंट गेटवे ऑपरेशन, वेयरहाउस प्रबंधन, और मास्टर एयरवे बिल नंबर से उत्पाद पृथक्करण जैसे कार्य स्वचालित होंगे। इससे कार्यों की स्पीड, पारदर्शिता और डेटा नियंत्रण में बढ़ोतरी होगी।