23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में IPS के तबादलों पर नया अपडेट, अब जल्द बदले जाएंगे 30 जिलों के कप्तान

IPS Transfers New Update : राजस्थान में अब पुलिस अधीक्षकों के तबादलों को लेकर कवायद जोर-शोर से चल रही है। ऐसी चर्चा है कि करीब 30 जिलों के कप्तान जल्द बदले जाएंगे। मंथन चल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
bhajanlal_sharma_4.jpg

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma

Rajasthan News : राजस्थान की नौकरशाही में इन दिनों में तबादलों का दौर चल रहा है। जनवरी माह से लेकर अब तक आईएएस, आईपीएस और आरएएस अधिकारियों की कई बड़ी तबादला सूची जारी हो चुकी है, जिसके जरिए पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल से विभागों में जमे अधिकारियों को इधर- उधर किया गया है। भजन लाल सरकार की ओर से करीब 35 जिलों में कलक्टर बदले जाने के बाद अब पुलिस अधीक्षकों के तबादलों को लेकर कवायद जोर-शोर से चल रही है। सरकार में उच्च स्तर पर भी अधीक्षकों के तबादलों को लेकर मंथन चल रहा है। बताया जाता है कि जल्द सूची तैयार करके मुख्यमंत्री की मंजूरी के लिए भेजी जाएगी और उसके बाद कार्मिक विभाग तबादला सूची जारी कर देगा। करीब 30 से ज्यादा जिलों में एसपी बदले जाने की चर्चा है। इधर जिलों में तैनात पुलिस अधीक्षकों को भी तबादला सूची का इंतजार है, अधिकांश जिलों में पूर्ववर्ती सरकार के समय से ही एसपी लगे हुए हैं, इनमें नए जिले भी शामिल हैं।



राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर हाल ही में डीजी, एडीजी और आईजी स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची जारी पुलिस महकमें में भी बदलाव किए हैं।

यह भी पढ़ें - Rajasthan News : नए जिले पर नया अपडेट, राजस्थान में 7 नए जिले हो सकते हैं रद्द!



इधर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में भी फेरबदल चल रहा है, सरकार की ओर से पूर्व में आरएएस अधिकारियों की 6 तबादला सूची जारी कर 170 से ज्यादा अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। बताया जाता है कि आरएएस अधिकारियों की एक और बड़ी तबादला सूची पर भी जल्द जारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan News : अशोक गहलोत की तबीयत में सुधार, जानें नया हेल्थ अपडेट