Rajasthan News : राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की आइएसआइ के लिए जासूसी करने के मामले में एक जासूस को पकड़ा है। पकड़ा गया जासूस जैसलमेर के मोहनगढ़ का निवासी है। पाक जासूस का नाम पठान खान है। राजस्थान इंटेलिजेंस के अनुसार आरोपी पठान खान से जयपुर में विभिन्न सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारी पूछताछ करने में जुटे हैं। राजस्थान इंटेलिजेंस के अनुसार जैसलमेर में अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां लगातार सेना का आवागमन होता है। सैन्य अभ्यास भी होते रहते हैं।