21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / राजस्थान के स्वायत्त शासन विभाग का बदलेगा नाम, प्रस्ताव भेजा, जानें नया नाम

राजस्थान के स्वायत्त शासन विभाग का बदलेगा नाम, प्रस्ताव भेजा, जानें नया नाम

Rajasthan News : राजस्थान के स्वायत्त शासन विभाग का नाम बदलेगा। मुख्यमंत्री को मंजूरी का इंतजार है। जानें नया नाम।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 May 2025, 9:36 AM IST

Rajasthan Autonomous Governance Department Name Change Preparations Proposal Sent know

Rajasthan News : राजस्थान के स्वायत्त शासन विभाग का नाम नाम बदलेगा। विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर स्वायत्त शासन मंत्री को भेज दिया है। यहां से मुख्यमंत्री को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। स्वायत्त शासन विभाग का नाम बदलकर नगरीय निकाय प्रशासनिक विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ म्यूनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन) करने की तैयारी है।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद बदल जाएगा विभाग का नाम

कैबिनेट की मंजूरी के बाद विभाग का नाम बदल जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा नाम विभाग के सटीक कार्यों की व्याख्या नहीं कर रहा है, इसलिए नाम बदल रहे हैं। विषय विशेषज्ञों के मुताबिक स्वायत्तशासी निकायों को कंट्रोल करने वाले विभाग के नाम में स्वायत्त शब्द के मायने हैं। सरकारें पहले भी कई विभागों के नाम बदलती रही है। कांग्रेस राज में भी इसका नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार हुआ था, पर आगे नहीं बढ़ पाया था।

स्वायत्त शासन विभाग का काम जानें

राजस्थान में नगर निगमों, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं पर प्रशासनिक नियंत्रण रखने के लिए स्वायत्त शासन विभाग बनाया गया था। शहरी निकायों में चुने हुए बोर्ड होते हैं, बोर्ड के माध्यम से शहरी निकाय स्थानीय जरूरतों के हिसाब से विकास कार्यों पर पैसा खर्च करने की मंजूरी देते हैं। विभाग इन्हें बजट देने के साथ उसे मंजूर करता है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में 15 साल बाद फिर शुरू होगा NTT कोर्स, अब होगी प्री-प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, जानें कहां-कितनी हैं सीटें

यह भी पढ़ें :राजस्थान से आई खुशखबरी, जल्द आएगा डेंगू का टीका, अगले महीने पूरा होगा ट्रायल