21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर शहर में 2 बड़े धार्मिक आयोजन, 20 से 26 मार्च तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्गों पर पार्किंग रहेगी प्रतिबंधित

Shiv Mahapuran Katha: जयपुर में 19 से 26 मार्च तक दो बड़े धार्मिक आयोजनों के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। मानसरोवर में शिवमहापुराण कथा के दौरान कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा और कई जगहों पर पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Mar 19, 2026

Jaipur Traffic Diversion

Jaipur Traffic Diversion from March 20-26 for Religious Events

Shiv Mahapuran Katha Jaipur: जयपुर: मानसरोवर के वीटी रोड तक स्थित मेला ग्राउंड में 20 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाली शिवमहापुराण कथा के मद्देनजर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है।

अरावली मार्गः शिप्रापथ से अरावली मार्ग चौराहा (मध्यम मार्ग) तक चलने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा।

वीटी रोडः शिप्रापथ से वीटी रोड चौराहा (मध्यम मार्ग) तक का यातायात भी जरूरत पड़ने पर बदला जाएगा।

शिप्रापथ रोड पर दबाव होने पर

  • दुर्गापुरा से डालडा फैक्ट्री मार्ग होकर मुहाना रोड, इस्कॉन रोड और पत्रकार कॉलोनी जाने वाले वाहन डी-मार्ट शिप्रापथ से डायवर्ट कर डीडी पार्क चौराहा और न्यू सांगानेर रोड की ओर भेजे जाएंगे।
  • पटेल मार्ग और रजत पथ से आने वाले यातायात को विजय पथ और भृगु पथ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रिद्धि-सिद्धि चौराहा से आईआईएस तिराहा की ओर जाने वाले वाहन गोपालपुरा बायपास से संचालित होंगे।

मध्यम मार्ग पर दबाव होने पर

वीटी रोड चौराहा और अरावली मार्ग चौराहा से यातायात को न्यू सांगानेर रोड की ओर भेजा जाएगा। इससे कार्यक्रम स्थल के आसपास की सड़कों पर जाम से बचा जा सकेगा।

वीवीआईपी और पार्किंग व्यवस्था

  • वीवीआईपी पासधारी वाहनों का प्रवेश केवल अरावली मार्ग की ओर से रहेगा।
  • वीटी रोड और अरावली मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। मुख्य मार्गों पर निर्धारित स्थलों के अलावा वाहन खड़े करने पर मनाही है।

आमजन के लिए अपील

यातायात पुलिस ने शिप्रापथ, मध्यम मार्ग और वीटी रोड का उपयोग करने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक न्यू सांगानेर रोड का उपयोग करें। खो-नागोरियन, मालवीय नगर, जगतपुरा और सांगानेर की ओर से आने वाले श्रद्धालु कथा स्थल तक पहुंचने के लिए द्वारकादास पार्क, प्रधान वाटिका और न्यू सांगानेर रोड वाले रास्तों का चुनाव करें।

शिला माता मंदिर मेला, आज से इन रूट्स से करें यात्रा

नवरात्र पर 19 से 26 मार्च तक आमेर स्थित शिला माता मंदिर में आयोजित मेले को देखते हुए यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस के अनुसार, जयपुर शहर से आमेर होते हुए दिल्ली रोड की ओर जाने वाले वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर रामगढ़ मोड़ से डायवर्ट कर धोबीघाट, बंध की घाटी और सडवा मोड़ के रास्ते निकाला जाएगा। दिल्ली रोड से आमेर होते हुए जयपुर आने वाला यातायात आमेर तिराहा से डायवर्ट कर सडवा मोड़, बंध की घाटी और धोबीघाट होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेगा।

बसों-मिनी बसों के लिए मार्ग

रामगढ़ मोड़ से आमेर जाने वाली बसों को जरूरत पड़ने पर धोबीघाट के रास्ते दिल्ली बायपास से आमेर की ओर भेजा जाएगा। इसी तरह आमेर से लौटने वाली बसों को आमेर तिराहा से डायवर्ट कर धोबीघाट होते हुए रामगढ़ मोड़ की ओर संचालित किया जाएगा। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर पहुंचने पर अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।