24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में जमीन का पट्टा लेना 8 गुना तक हुआ महंगा, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भूमि का पट्टा महंगा होने पर सरकार पर निशाना साधा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 7 Nov 2024, 9:41 AM IST

राजस्थान के शहरों में पुरानी आबादी की भूमि का पट्टा लेना अब महंगा हो गया है। इसे लेकर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भजनलाल सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राजस्थान की जनता के साथ बड़ा धोखा कर दिया। कांग्रेस सरकार में जहां प्रशासन शहरों के संग अभियान में आबादी के पट्टे केवल 501 रुपए में दिए गए।

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आगे कहा कि भाजपा सरकार में पट्टे के लिए ढाई लाख रुपए तक देने होंगे। कांग्रेस सरकार ने जितनी भी छूट दी थी, वह भाजपा सरकार ने खत्म कर दी। अब मकान और दुकान का मालिकाना हक लेना बहुत महंगा हो गया है। इससे ज्यादातर लोग पट्टा नहीं ले पाएंगे।

सरकार ने नए शुल्क को लेकर अधिसूचना की जारी

हाल ही में भजनलाल सरकार ने भूमि धारक को शहरी निकाय से पट्टा लेने के लिए शुल्क करीब आठ गुना ज्यादा महंगा कर दिया है। फ्री होल्ड पट्टे के लिए 200 रुपए प्रति वर्गमीटर शुल्क तय किया गया है। 100 वर्गमीटर भूखंड के पट्टे के लिए 2500 की जगह अब 20 हजार रुपए देने होंगे। नई शुल्क को लेकर स्वायत्त शासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इन जिलों की बदलेगी सीमा! कई पंचायतें होंगी नगर निगम में शामिल

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 501 रुपए में दिया था पट्टा

बताते चलें कि इससे पहले मात्र 25 रुपए प्रति वर्गमीटर दर पर ही शुल्क था। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में प्रशासन शहरों के संग अभियान में दी गई छूट के तहत 501 रुपए में पट्टा दिया गया था। यह छूट अब खत्म हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के सरपंचों के लिए बड़ी खुशखबरी, 6759 ग्राम पंचायत का बढ़ाया जा सकता है कार्यकाल