28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LDC भर्ती परीक्षा को लेकर आई बड़ी खबर, चयन बोर्ड ने परीक्षा के संबंध में जारी की बड़ी सूचना

www.patrika.com/rajasthan-news/  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 17 Jul 2018, 9:01 PM IST

STUDENT

STUDENT

जयपुर।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से एलडीसी भर्ती परीक्षा के संबंध में विस्तृत सूचना जारी कर दी गई है। वहीं, आरएएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे करीब पांच लाख अभ्यर्थी इस असमंजस में है कि परीक्षा 5 अगस्त को होगी या नहीं । राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से इस संबंध में अभी तक पूरी जानकारी नहीं दी गई है। जबकि चयन बोर्ड ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि परीक्षा एल्फाबेट के हिसाब से अलग-अलग दिनों में आयोजित होगी।

अगस्त और सितंबर माह के चार रविवार को यह परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। एलडीसी भर्ती परीक्षा दो पारियों में सुबह आठ से 11 बजे और दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच आयोजित होगी।

READ :- राजस्थान में गरमाया सियासी माहौल, जिला निर्वाचन बैैठक में BJP विधायक राजवी ने उठाए सवाल

यह है परीक्षा तिथियां एल्फाबेट परीक्षा तिथि

A से G - 12 अगस्त
H से M - 19 अगस्त
N से R - 9 सितंबर
S से Z - 16 सितंबर

READ :- मामूली बात पर यूं भड़का SBI बैंक का गार्ड, पहले की पिता से मारपीट फिर की बेटी से अभद्रता


तिथियों पर हो सकता है विवाद

बोर्ड की ओर से एल्फाबेट के आधार पर परीक्षा कराने पर विवाद उत्पन्न हो सकता है, क्योंकि "S" से "Z" तक के एल्फाबेट से नाम शुरू होने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा 16 सितंबर है। एेसे में उन अभ्यर्थियों को अधिक समय मिलेगा, जबकि अगस्त में होने वाली परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को कम समय मिलेगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि बोर्ड को परीक्षा एक साथ आयोजित करानी चाहिए। यदि परीक्षार्थी ज्यादा है तो प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा अगस्त के दो रविवार को चार पारियों में और द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा सितंबर माह के दो रविवार को एल्फाबेट के आधार पर अलग-अलग चार पारियों में आयोजित कराई जानी चाहिए। ताकि अभ्यर्थियों को बराबर समय मिले।