4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचानक चर्चा में आए मंत्री सुखराम विश्नोई, हर कोई कर रहा तारीफ

वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने शनिवार को जयपुर में सवाई मान सिंह अस्पताल पहुंचकर सांप के काटने से घायल हुए वनरक्षक की कुशलक्षेम पूछी और चिकित्सकों को बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए।

2 min read
Google source verification
सुखराम विश्नोई

जयपुर। वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ( sukhram bishnoi ) ने शनिवार को जयपुर में सवाई मान सिंह अस्पताल ( sms hospital ) पहुंचकर सांप के काटने से घायल हुए वनरक्षक की कुशलक्षेम पूछी और चिकित्सकों को बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए।

वनरक्षक की कुशलक्षेम पूछने के बाद मंत्री सुखराम विश्नोई की लोग खूब सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया में सैकड़ों लोग कमेंट उनकी तारीफ कर चुके हैं। मनन कुमार का कहना है कि एक अच्छे कर्मचारी के लिए मंत्री जी का इतना ध्यान रखना यह बताता है कि आपका काम नेकी वाला और ईमानदारी का है। सुरेश रावल का कहना है कि सरहानीय कार्य मानवतावादी मंत्री महोदय जी का। ऐसे ही ढेरों कमेंट मंत्री सुखराम विश्नोई की तारीफ में आए हैं।

सरिस्का बाघ परियोजना की टहला रेंज में तैनात वनरक्षक भवानी सिंह को सांप ने रात में काट लिया था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी खबर एवं वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री विश्नोई को मिली तो वह अपने विभागीय कार्मिक के प्रति गहरी संवेदना दिखाते हुए तुरन्त अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां आई.सी.यू. में भर्ती वनरक्षक भवानी सिंह की कुशलक्षेम पूछी। और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। मंत्री विश्नोई ने अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से वनरक्षक के इलाज की पूरी जानकारी ली और उचित इलाज के निर्देश दिए।

उन्होंने वन विभाग के उच्चाधिकारियों को भी वनरक्षक भवानी सिंह की पूरी देखरेख निर्देश दिए हैं। विश्नोई ने कहा कि कार्मिक हमारे परिवार के सदस्य की तरह है और उनके साथ ड्यूटी के दौरान कुछ अनहोनी होने पर उनकी समुचित देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। विश्नोई ने वनरक्षक के हो रहे इलाज के प्रति संतोष जाहिर करते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सकों की तरफ से भवानी सिंह का बेहतरीन इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने वनरक्षक भवानी सिंह के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। सरिस्का की सदर रेंज में टहला गेट पर शुक्रवार रात चारपाई पर आराम कर रहे वनरक्षक भवानी सिंह राजावत को कोबरा सांप ने डस लिया था। इससे वनरक्षक अचेत हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उनको दौसा और फिर जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। सरिस्का में यह पहला मामला है जब किसी को रात्रि में कोबरा सांप ने डसा है।