
जयपुर।
पूर्व राज्य मंत्री व निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, आज वे अपने विधानसभा क्षेत्र महआ में 100 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास करने जा रहे हैं। किसी विधायक द्वारा एक दिन में एक साथ 100 करोड़ तक की राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम संभवतः पहली बार हो रहा है। विधायक हुड़ला के इस कार्यक्रम को चुनावी वर्ष में विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर दावेदारी जताने के तौर पर देखा जा रहा है।
विधायक हुड़ला के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र मंडावर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 100 करोड़ राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इनमें सड़क और पेयजल परियोजनाओं के शिलान्यास के अलावा डाक बंगले का जीर्णोद्धार और सडकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के कार्य का शिलान्यास भी शामिल है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।
इन कार्यों का शिलान्यास
- अलवर सीमा से बांदीकुई की ओर मंडावर सड़क का शिलान्यास
- मुनापुरा से हुडला बॉर्डर तक सड़क का शिलान्यास
- राजकीय महाविद्यालय मंडावर भवन का शिलान्यास
- मंडावर नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का शिलान्यास
- मंडावर पेयजल योजना का शिलान्यास
- डाक बंगला मंडावर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंडावर में वातानुकूलित ओपीडी ब्लॉक का शिलान्यास
- महआ से लेकर मंडावर तक मुख्य सड़क पर सीसीटीवी कैमरा का शिलान्यास
नेताजी मांग रहे 'आशीर्वाद'
विधायक ओम प्रकाश हुड़ला ने 100 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास मौके पर आयोजित समारोह में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के पहुंचने की अपील की है। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के ज़रिये अपील करते हुए लोगों से 'आशीर्वाद' देने और बनाए रखने को कहते नज़र आ रहे हैं।
Published on:
16 Jan 2023 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
