10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Entry: राजस्थान में समय से पहले दस्तक, 3 साल बाद दोहराया इतिहास, जानें पिछले 5 साल में मानसून की एंट्री डेट

Heavy Rainfall Alert: इस बार 18 जून को आया मानसून, जानिए पिछले 5 वर्षों की एंट्री डेट, पिछले दो साल रहा समय पर, इस बार फिर समय से पहले पहुंचा मानसून, खुशखबरी: समय से पहले मानसून से किसानों को राहत की उम्मीद।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jun 18, 2025

मौसम विज्ञान केन्द्र ने जारी किया राजस्थान में मानसून की एंट्री का मानचित्र। फोटो मौसम विभाग।

मौसम विज्ञान केन्द्र ने जारी किया राजस्थान में मानसून की एंट्री का मानचित्र। फोटो मौसम विभाग।

Monsoon Entry in Rajasthan: जयपुर। राजस्थान में इस बार मानसून ने समय से सात दिन पहले ही दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने पहले ही इसके शुरुआती संकेत दे दिए थे और 18 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के कुछ हिस्सों में पहुंच गया। यह खास इसलिए है क्योंकि पिछले 3 वर्षों में पहली बार मानसून ने समय से पहले एंट्री की है। इससे पहले ऐसा वर्ष 2021 में ही हुआ था।

पिछले वर्षों में मानसून की एंट्री का रिकॉर्ड

राजस्थान में मानसून आमतौर पर 25 जून के आसपास आता है, लेकिन इस बार यह जल्दी सक्रिय हो गया। वर्ष 2021 में भी 18 जून को ही मानसून ने दस्तक दी थी। इसके बाद 2022 में मानसून पांच दिन देरी से 30 जून को पहुंचा। वर्ष 2023 और 2024 में मानसून ने ठीक समय पर, यानी 25 जून को प्रदेश में एंट्री की थी।

यह भी पढ़ें: Bisalpur Dam: मानसून से पहले जानें बीसलपुर बांध की स्थिति, कितना भरा, कब छलका था अंतिम बार ?

राजस्थान में पिछले 5 वर्षों में मानसून की एंट्री इस प्रकार रही:

वर्षराजस्थान में मानसून की प्रवेश तिथि
202518 जून
202425 जून
202325 जून
202230 जून
202118 जून
202024 जून

राजस्थान में मानसून ने दी दस्तक, पूर्वी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान में मानसून की एंट्री तय समय से 7 दिन पहले हो गई है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के कुछ भागों में 18 जून तक पहुंच गया है। मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर और जयपुर तक पहुंच चुकी है और अगले 2-3 दिनों में राज्य के और हिस्सों में इसके आगे बढऩे की संभावना जताई गई है।

इस बदलाव के पीछे गुजरात और बांग्लादेश क्षेत्र में बने कम दबाव के क्षेत्र को कारण माना जा रहा है, जिससे बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाएं प्रदेश की ओर बढ़ रही हैं।

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 18 से 20 जून के बीच उदयपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, पूर्वी राजस्थान में 21 से 23 जून तक भी बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है। इन दिनों में कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश का पूर्वानुमान है।


यह भी पढ़ें: IMD Alert 18 June: मौसम विभाग का अलर्ट जारी, राजस्थान के 6 जिलों में बारिश और आंधी

बिजली चमक और मेघगर्जन की संभावना

मानसून की सक्रियता बढऩे के साथ आगामी दिनों में कई स्थानों पर तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग