10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : एक सप्ताह तक ऐसा रहेगा मानसून, पढ़ें मौसम विभाग का नया अपडेट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में 3-4 दिन से चल रहा मानसून पर ब्रेक अभी और जारी रहेगा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन औसत से उत्तर की ओर (हिमालय की ओर) शिफ्ट हो चुकी है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Monsoon Weather Forecast One Week IMD Update

Weather Update

Rajasthan weather update : जयपुर। राजस्थान में 3-4 दिन से चल रहा मानसून पर ब्रेक अभी और जारी रहेगा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन औसत से उत्तर की ओर (हिमालय की ओर) शिफ्ट हो चुकी है। जिसके कारण मानसून कमजोर हुआ है। अब अगले एक सप्ताह तक मानसून पर ब्रेक जारी रहेगा।

अगले 3-4 दिन ज्यादातर जिलों में अपेक्षाकृत तेज दक्षिण-पश्चिमी हवा (25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे) चलेंगी। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ स्थान पर 10 व 11 अगस्त को हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें : मानसून की ट्रफ लाइन से बदला मौसम, यहां-यहां होने वाली है दो दिन बारिश

बांध लबालब, टला पानी का संकट
हनुमानगढ़. भाखड़ा व पौंग बांध इस बार अगस्त महीने के शुरुआत में ही लबालब हो गए हैं। इस समय दोनों बांध पूर्ण भराव क्षमता से कुछ फीट खाली हैं। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों बांधों को कुछ खाली रखा गया है। ताकि लौटता मानसून बरसे तो बांधों में कुछ पानी भंडारित किया जा सके। 21 मई से 20 सितम्बर तक बांधों के भराव का समय माना जाता है।

इस लिहाज से करीब एक महीने पहले ही बांधों में अपेक्षित आवक होने से किसान खुश हो रहे हैं। बांधों में अच्छी आवक से आगामी रबी फसलों में सिंचाई पानी की समस्या खत्म हो गई है। माना जा रहा है कि अब आगामी अक्टूबर-नवम्बर में रबी फसलों की बिजाई के लिए किसानों को मांग के अनुसार पानी मिल सकेगा।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार 07 अगस्त 2023 को भाखड़ा बांध का जल स्तर 1666 फीट के करीब था। इसकी भराव क्षमता 1680 फीट है। इसी तरह पौंग बांध का लेवल 1373 फीट तक पहुंच गया है। इस बांध की भराव क्षमता 1390 फीट है।

दोनों बांध पूर्ण भराव क्षमता के नजदीक पहुंच गए हैं। राजस्थान के 12 जिलों के लिए इसे राहत की खबर मान सकते हैं। नहरी जिलों में पानी के लिए किसानों का उग्र आंदोलन होता रहा है। इस लिहाज से बांधों में आवक की स्थिति इसी तरह ठीक रहने पर इस बार पानी का संकट टलता नजर आ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग