26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Muharram Tazia : जयपुर में बारिश से भीगे कई ताजिए, देर रात फिर किया तैयार, जुलूस के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

Rajasthan Muharram Tazia : राजस्थान में मुहर्रम की तैयारियां चल रही हैं। जयपुर के ताज़िए आकर्षण का केंद्र हैं। पर गुरुवार को आई बारिश में कई ताज़िए भीग गए हैं। वहीं 17 ताजियों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Muharram Jaipur Rain drenched tazias Additional force deployed procession today

Rajasthan Muharram Tazia : गुरुवार शाम को आई बारिश से ताजियों को बचाते लोग। फोटो पत्रिका

Rajasthan Muharram Tazia : राजस्थान में मुहर्रम की तैयारियां चल रही हैं। आज आशूरा 10वां मुहर्रम के दिन है। मुहर्रम के दौरान जयपुर में बनाए गए ताज़िए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। जयपुर के शाही परिवार के सोने और चांदी के ताज़ियों के साथ-साथ, 20 फ़ीट ऊंचा ताज़िया भी आकर्षण का केंद्र है। इन ताज़ियों को छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ और ज़ोरावर सिंह गेट से होते हुए रामगढ़ मोड़ स्थित कर्बला मैदान ले जाया जाएगा।

इस बीच जयपुर में गुरुवार शाम हुई अचानक तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में तैयार ताजियों को नुकसान पहुंचा। अजमेरी गेट और रामगंज के हांडीपुरा इमामबाड़ा में बाहर रखे कई ताजियों के बारिश की चपेट में आने से ताजियादारों की मुश्किलें बढ़ गई। कमेटी सदर मोहम्मद सदीक ने बताया, दिन में मौसम बिल्कुल साफ था, इसलिए ताजियों को सजाकर बाहर रखा था। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद तुरंत उन्हें इमामबाड़े के अंदर शिफ्ट किया गया। लेकिन तब तक कुछ हिस्से भीग चुके थे, जिन्हें रातभर मेहनत करके ठीक किया गया।

गीले ताजिया को युवाओं ने मिलकर ठीक किया

इसी तरह चार दरवाजा बास बदनपुरा मोहल्ला पचरंग पट्टी में तैयार तीन मंजिला ताजिया को भी बारिश से नुकसान हुआ। कमेटी सदर भूरा ने बताया, हमने वाटरप्रूफ तिरपाल से ताजिया को ढक रखा था। तेज बारिश के चलते एक साइड से पानी अंदर चला गया और उस हिस्से को नुकसान पहुंचा। रातभर कारीगरों और युवाओं ने मिलकर उसे ठीक किया ताकि जुलूस में कोई कमी न रहे।

सुरक्षा की दृष्टि से 17 ताजियों के लाइसेंस रद्द

बारिश थमने के बाद ताजियादारों ने मातमी धुनों के बीच ताजियों को फिर से जुलूस के लिए तैयार किया गया। संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर 17 ताजियों के लाइसेंस रद्द किए हैं। इसके बाद शहर में नियमों की सख्त निगरानी भी की जा रही है और संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

लोग कहते हैं… यहां री होती हैं मन्नतें पूरी

राजस्थान की पिंक सिटी में ताजिया बनाने वाले सलमान कहते हैं, हमारे सामने चुनौती यह थी कि ताजिया गीला हो गया था और हम उसे सुखाने की कोशिश कर रहे हैं। इसे बनाने में 1.5 से 2 लाख रुपए का खर्च आता है और इसे तैयार होने में दो महीने लगते हैं। ताजिया जयपुर में इसलिए मशहूर है क्योंकि लोग कहते हैं कि यहां मन्नतें पूरी होती हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग