29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के नए जिलों में कांग्रेस को झटका, भाजपा की बल्ले-बल्ले, जानें कितनी सीटें जीती

Rajasthan Election 2023 Result : प्रदेश का 'भूगोल' बदल कर 'इतिहास' रचने का कांग्रेस का मकसद सफल नहीं हो पाया। सरकार ने 17 नए जिलों का गठन किया, जिसमें 50 विधानसभा सीटें शामिल हैं, लेकिन इसमें से वह 18 सीट पर ही जीत हासिल कर पाई।

2 min read
Google source verification
bjp_and_congress_1.jpg

जयपुर। प्रदेश का 'भूगोल' बदल कर 'इतिहास' रचने का कांग्रेस का मकसद सफल नहीं हो पाया। सरकार ने 17 नए जिलों का गठन किया, जिसमें 50 विधानसभा सीटें शामिल हैं, लेकिन इसमें से वह 18 सीट पर ही जीत हासिल कर पाई। भाजपा ने 30 सीट जीत कर कांग्रेस की उम्मीद को धराशायी कर दिया। इसमें 8 जिलों में क्लीन स्वीप किया यानि यहां किसी भी सीट पर कांग्रेस का खाता नहीं खुला। दूदू और सलूम्बर जिले बनाए और इसमें केवल एक-एक सीट ही शामिल की गई, लेकिन कांग्रेस दोनों ही जगह हार गई। जबकि दूदू जिले के गठन को लेकर मुख्यमंत्री तक को लम्बी मशक्कत करनी पड़ी थी। उधर, निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में दो सीट गईं।

यहां भाजपा का क्लीन स्वीप
नवगठित जिले शाहपुरा, सलूम्बर, दूदू, डीग, कोटपूतली-बहरोड़, फलौदी, ब्यावर, केकड़ी में सभी 17 सीट भाजपा ने जीती हैं। जबकि कांग्रेस केवल गंगापुरसिटी में ही दोनों सीट जीत सकी है।

29 सीटों पर कम हुआ था मतदान
इन पचास सीट में से 29 में मतदान प्रतिशत कम हुआ। इसमें फलोदी अव्वल है, जहां पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 7.83 प्रतिशत कम वोटिंग हुई। वहीं, जोधपुर ग्रामीण और नीमकाथाना से जुड़ी सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत का ग्राफ गिरा। जयपुर ग्रामीण की भी 6 में से 4 सीट पर वोट नहीं बढ़ पाए। नवगठित डीडवाना-कुचामन जिले की पांच में से चार सीट पर वोट प्रतिशत बढ़ा। हालांकि राज्य निर्वाचन विभाग और चुनाव आयोग ने पुराने 33 जिलों के आधार पर चुनाव प्रक्रिया की है।

किस नवगठित जिले में यह रही स्थिति












































































































































































































































































डीडवाना-कुचामन
सीट5
कांग्रेस3
भाजपा1
निर्दलीय1
अनूपगढ़
सीट3
कांग्रेस2
भाजपा1
सांचौर
सीट2
कांग्रेस1
भाजपा1
शाहपुरा
सीट2
कांग्रेस0
भाजपा2
सलूम्बर
सीट1
कांग्रेस0
भाजपा1
गंगापुरसिटी
सीट2
कांग्रेस2
भाजपा0
डीग
सीट3
कांग्रेस0
भाजपा3
नीमकाथाना
सीट4
कांग्रेस2
भाजपा2
खैरथल-तिजारा
सीट3
कांग्रेस2
भाजपा1
कोटपूतली- बहरोड़
सीट4
कांग्रेस0
भाजपा4
बालोतरा
सीट3
कांग्रेस1
भाजपा2
फलोदी जिला
सीट2
कांग्रेस0
भाजपा2
जोधपुर ग्रामीण
सीट5
कांग्रेस1
भाजपा4
जयपुर ग्रामीण
सीट6
कांग्रेस4
भाजपा2
दूदू जिला
सीट1
कांग्रेस0
भाजपा1
ब्यावर जिला
सीट3
कांग्रेस0
भाजपा3
केकड़ी
सीट1
कांग्रेस0
भाजपा1