Rajasthan New District New Update : अशोक गहलोत सरकार ने कुल 19 जिलों का गठन किया था। जिससे राजस्थान में जिलों की कुल संख्या 50 हो गई थी। अब इन जिलों पर काले बादल मंडरा रहे हैं। राजस्थान के नए ज़िलों पर डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने बड़ा जवाब। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा, पिछली सरकार ने आनन-फानन में जो नए ज़िले सृजित किए हैं उसमें कई कमियां थी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कमेटी बनाई। आज एक कमेटी और बनाई है जो हमें रिपोर्ट सौंपेगी। हम जनप्रतिनिधियों को बात सुनेंगे और मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे।