पहली वारदात अलवर के नीमराणा में हुई है। एडिशनल एसपी ऑफिसर के दो सौ मीटर दूरी पर हथियारबंद बदमाशों ने किराणा और ज्वैलर व्यापारी को लूट लिया। दोनों से करीब पच्चीस लाख रुपए जेवर और कैश लूट लिए। वारदात के दौरान दो और व्यापारियों को गोली मारी गई है। जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है। लुटेरों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले हैं। उनसे तलाश जारी है। लेकिन विरोध स्वरुप आज कस्बे के बाजार बंद करने की तैयारी है।