जयपुर

Good News : राजस्थान में बनेगी अब और सस्ती बिजली, भजनलाल सरकार ने हटाई अधिक भूमि की बाध्यता

Good News : राजस्थान में अब और ज्यादा सस्ती बिजली बनेगी। भजनलाल सरकार ने हटाई अधिक भूमि की बाध्यता। यानि सस्ती बिजली उत्पादन के लिए कम जमीन की जरूरत होगी।

2 min read
फाइल फोटो पत्रिका

Good News : सस्ती बिजली उत्पादन के लिए कम जमीन की जरूरत होगी। सोलर (ट्रैकर के साथ) और विंड प्लांट में एक मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए 3 की जगह अब 2 हेक्टेयर जमीन की ही जरूरत होगी। एक मेगावाट के लिए तीन हेक्टेयर जमीन की बाध्यता हटा दी गई है। अब ज्यादा क्षमता के सोलर पैनल और विंड मील आ रही हैं, जिसके कारण कम जमीन की ही जरूरत होगी।

कम निवेश से बिजली उत्पादन थोड़ा और हो जाएगा सस्ता

इसका बड़ा असर यह होगा कि सोलर व विंड प्लांट लगाने के लिए न केवल ज्यादा जमीन उपलब्ध होगी, बल्कि जमीन में कुछ कम निवेश होने से बिजली उत्पादन थोड़ा और सस्ता हो जाएगा। अभी एक मेगावाट के प्लांट से एक साल में करीब 17 लाख यूनिट बिजली उत्पादन हो रहा है।

तीन गुना से ज्यादा बढ़ गई पैनल क्षमता

पहले 150 वॉट पीक तक के सोलर मॉड्यूल आते थे, जिससे सोलर पैनल ज्यादा लगाने के लिए अधिक जमीन की जरूरत पड़ रही थी। अब 550 वॉट पीक क्षमता तक के मॉड्यूल आ रहे हैं। पैनल की क्षमता बढ़ने से कम जमीन पर ही ज्यादा बिजली उत्पादन हो रहा है। एक किलोवाट में एक हजार वॉट पीक होते हैं।

थर्मल से सस्ती है अक्षय ऊर्जा

1- थर्मल पावर प्लांट सेबिजली खरीद दर 3 से 5 रुपए प्रति यूनिट तक हो रही है।
2- सौर ऊर्जा से न्यूनतम 2.24 रुपए प्रति यूनिट दर से बिजली मिल रही है।
3- पवन ऊर्जा से 2.44 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध।

Published on:
09 Jun 2025 08:29 am
Also Read
View All
किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 65 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट ( 4 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 65 में भेजी गई कहानियों में विवेक चौधरी, दीपेंद्र सिंह और भूमि कन्नौजिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

Rajasthan Budget 2026 : दिया कुमारी ने बजट भाषण में Nelson Mandela का क्यों किया ज़िक्र? वजह है बड़ी

Rajasthan Budget: 560 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड रोड, जानिए जयपुर को बजट में और क्या मिला

Indian Economy: गरुड़ पर सवार भारत की वैश्विक आर्थिक उड़ान का संकेत

Budget 2026: राजस्थान के इन जिलों में बनेंगे 2700 करोड़ से स्मार्ट हाइवे, हादसों को रोकने के लिए बनाया तगड़ा प्लान

अगली खबर