
जयपुर। लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस को जिला परिषद और पंचायत समिति के उप चुनावों से कुछ राहत मिली है। जोधपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, बारां, दौसा, अलवर, झालावाड़, नागौर में उप चुनावों के परिणाम में कांग्रेस को भाजपा के मुकाबले बड़ी जीत मिली है। जिला परिषद के 9 वार्डों में से 7 पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने कब्जा किया है। भाजपा को एक वार्ड में जीत मिली है।
पंचायत के 74 में से 39 वार्डों में जीती कांग्रेस
विस-लोस चुनाव के बाद अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ( आरएलपी ) का पंचायत चुनाव में भी खाता खुल गया है। एक सीट आरएलपी के खाते में गई है। पंचायत समिति सदस्यों के 74 में हुए उप चुनाव में से 39 में कांग्रेस और 29 वार्डों में भाजपा को जीत मिली है। जिला परिषद की 9 में से ४ सीटों पर र्नििर्वरोध चुनाव हुए हैं। इनमें से 3 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। अलवर, झालावाड़ और नागौर के 4 वार्डों में से झालावाड़ के 1 वार्ड में भाजपा जीती है। जिन ५ जगह चुनाव हुए हैं, उनमें सभी जगह भाजपा को हार मिली है।
बारां, भीलवाड़ा, दौसा, जोधपुर और बीकानेर के एक-एक वार्ड में चुनाव हुए। इनमें से जोधपुर को छोडक़र अन्य जिलों में कांग्रेस जीती। पंचायत समिति सदस्यों की 75 सीटों पर हुए उप चुनाव में झाड़ोल की एक सीट पर किसी ने भी नामांकन नहीं भरा। ऐसे में 74 वार्डों के परिणाम घोषित किए गए। इन 74 में से 39 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं। जबकि 29 वार्डों में भाजपा को जीत मिली। कुल 6 वार्डों में निर्दलीयों ने कब्जा जमाया है। कुल 74 में से 15 वार्डों में प्रत्याशी का चयन र्नििर्वरोध हुआ है। इनमें से 5 पर निर्दलीय, 8 पर कांग्रेस और 2 पर भाजपा प्रत्याशियों का र्नििर्वरोध चयन हुआ है।
48 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का चुनाव
प्रदेश में 48 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का भी चुनाव हुआ है। इनमें से 12 स्थानों पर सरपंच र्नििर्वरोध चुने गए, जबकि 36 स्थानों पर चुनाव हुआ। 48 के अलावा दो अन्य स्थानों पर भी चुनाव होने थे लेकिन नदबई की खेड़ी देवी सिंह पंचायत में कोर्ट स्टे के कारण सरपंच का चुनाव नहीं हो सका। बनेडा की मुंशी ग्राम पंचायत में किसी ने भी सरपंच पद के लिए नामांकन नहीं किया।
कहां किसकी हुई जीत
कांग्रेस : बारां, भीलवाड़ा, दौसा, बीकानेर, अलवर, झालावाड़, नागौर
भाजपा : झालावाड़
आरएलपी : जोधपुर
पंचायत राज उपचुनाव के नतीजे सुखद हैं। मतदाताओं का आभार। कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व विजयी उम्मीदवारों को बधाई।
अशोक गहलोत , मुख्यमंत्री
प्रदेश की जनता ने कांग्रेस में विश्वास जताया है, जाहिर है कि कांग्रेस सरकार सभी वर्गों के लिए नीति बनाकर विकास कर रही है। कांग्रेस ने जनता से किए वादे पूरे करने की प्रक्रिया शुरू कर विधानसभा चुनाव के बाद फिर विश्वास जीत लिया है।
सचिन पायलट , उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
ये स्थानीय चुनाव हैं, इनसे सरकार की लोकप्रियता नहीं आंक सकते। भाजपा की सीटें बहुत नहीं घटी हैं। कांग्रेस देखे कि उसके पास जितनी सीटें थी, उनमें ज्यादा बढ़ोतरी क्यों नहीं हुई।
राजेंद्र राठौड़ , उपनेता प्रतिपक्ष
Updated on:
03 Jul 2019 11:14 am
Published on:
03 Jul 2019 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
