
Jaipur News : जयपुर। राजस्थान पत्रिका के प्रॉपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स का 8वां संस्करण 27 सितम्बर से शुरू होगा। जेएलएन मार्ग स्थित लाल बहादुर नगर कॉलोनी के द ग्रांड मोती पैलेस में 29 सितम्बर तक इस एक्सपो का आयोजन किया जाएगा।
यहां ग्राहकों को शहर की हर लोकेशन के विकल्प मिलेंगे और बजट में ड्रीम होम मिलेगा। तीन दिन के इस एक्सपो में राज्य भर के बड़े बिल्डर्स और डवलपर्स जुटेंगे। इस आयोजन में क्रेडाई राजस्थान का सहयोग है।
एक्सपी ग्राहकों के लिए एक ऐसा स्थान है, जहां बेहतर लोकेशन मिलेगी। यहां आकर जरूरतमंद घर का सपना बेहतर मूल्य पर पूरा कर सकते हैं। त्योहारी सीजन में प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा अवसर है। -एन. के. गुप्ता, चेयरमैन्, मंगलम ग्रुप
त्योहारी सीजन से ठीक पहले में इस एक्सपो में आकर ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिलेंगे और सपने के घर की चाहत भी पूरी होगी। कई प्रोजेक्ट अपने आप में खास है, इनकी जानकारी ग्राहकों मिलेगी। -राजेश यादव, एमडी आर टेक ग्रुप
यह भी पढ़ें : लोगों की गाढ़ी कमाई पार कर रहे साइबर जालसाज, जानें कैसे
रियल एस्टेट मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। लग्जरी प्रोजेक्ट्स का बड़ा योगदान है। हम एक्सपो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। यहां हम उन ग्राहकों से मिल सकेंगे जो सिर्फ घर नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल एक्सपीरियंस की तलाश में हैं। -निखिल मदान, एमडी महिमा ग्रुप
नवरात्र से पहले प्रोजेक्स का आयोजन अच्छा निर्णय है। यहां घर से लेकर ऑफिस, दुकान और शोरूम के ढेर सारे विकल्प मिलेंगे। दिवाली से पहले अपने घर में शिफ्ट भी होने का सुनहरा अवसर मिलेगा। -संजय गुप्ता, निदेशक, मंगलम ग्रुप
एक्सपी में ग्राहकों को सपनों का घर मिलेगा। शहर की हर लोकेशन और बजट के हिसाब से प्रोजेक्ट ग्राहकों को लुभाएंगे। प्रोजेक्ट को आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। अजय कृष्ण मोदी, निदेशक, ओके प्लस ग्रुप
निवेश के हिसाब से ग्राहकों को अडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी भी एक्सपो में मिलेगी। रेडी टू मूव के कई विकल्प होंगे। यहां ग्राहकों को ड्रीम होम और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी चुनने में सहायता मिलेगी। -राजेश जैन, निवेशक केजीके रियल्टी
यहां आकर घर का सपना पूरा होगा। रियल एस्टेट में जिस तरह का रुझान देखने को मिल रहा है, उससे लग रहा है कि फेस्टिव सीजन अच्छा होने वाला है। ग्राहकों के लिए यह एक्सपो फायदेमंद साबित होगा। -विभिषेक सिंह, एमडी, यूनिक बिल्डर्स
Updated on:
15 Sep 2024, 9:53 AM IST
Published on:
15 Sep 2024, 9:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.