दरअसल, आरोपी साहिल सोशल मीडिया पर राजस्थान भाजपा के एक कद्दावर जनप्रतिनिधि का समर्थन करता है। आईआईटी इंजीनियर साहिल नियमित उनके समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करता है। हाल ही में जब उसके समर्थित जनप्रतिनिधि दो मामलों को लेकर विवाद में उलझे तो साहिल ने सोशल मीडिया के जरिए अन्य भाजपा नेताओं पर कटाक्ष और आरोप जड़ना शुरू कर दिए।