
हाईकोर्ट की फटकारों के बाद भी नहीं सुधर रही रही राजस्थान पुलिस, इस बार बांसवाड़ा पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड
जयपुर
पिछले दिनों बाडमेर में पुलिस कस्टडी में एक एचएस की मौत का बवाल अभी थमा नहीं है, इस बीच हाईकोर्ट ने प्रदेश की पुलिस से पूछा है कि पांच साल के दौरान पुलिस हिरासत में कितनी मौतें हुई हैं, कारण समेत बताए। लेकिन इतना होने के बाद भी पुलिस की दादागिरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बार बांसवाड़ा में पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है। तीन युवकों को थाने में बिना बताए तीन से चार दिन तक रखा, उनको पीटा गया और न ही उनको कोर्ट में पेश किया गया और न ही उनको जेल भेजा गया। आखिर पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर तीनों युवको ने सोमवार देर रात जान देने की कोशिश की। बाद में उनको नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला कोतवाली थाना इलाके का है। अब इस घटना के बाद पुलिस जवाब देने से बच रही है, वहीं उच्च अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराए जाएगी।