8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: भाजपा विधायक अन्य सीटों पर भी तलाश रहे जीत की संभावनाएं, इन 8 नेताओं के सीट बदलने की चर्चा

Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा विधायक और कुछ चुनाव लड़ने वाले अन्य प्रत्याशियों ने विधानसभा सीटों पर काम करना शुरू कर दिया है। कुछ ऐसे विधायक और नेता भी हैं, जो वर्तमान सीट के साथ-साथ अन्य सीटों पर भी जीत की संभावना तलाशने में जुटे हैं।

2 min read
Google source verification
bjp_flage.jpg

#BJP Jan Ashirwad Yatra

Rajasthan Assembly Election 2023 भाजपा विधायक और कुछ चुनाव लड़ने वाले अन्य प्रत्याशियों ने विधानसभा सीटों पर काम करना शुरू कर दिया है। कुछ ऐसे विधायक और नेता भी हैं, जो वर्तमान सीट के साथ-साथ अन्य सीटों पर भी जीत की संभावना तलाशने में जुटे हैं।

सूत्रों के अनुसार सीट बदलने की सार्वजनिक तौर पर कोई भी नेता घोषणा नहीं कर रहा, लेकिन समर्थकों और सर्वे टीम के जरिए ये काम अंदर ही अंदर चल रहा है। कुछ नेता इस कोशिश में लगे हुए हैं कि उन्हें ऐसी सुरक्षित सीट मिल जाए, जिससे वे इस साल होने वाला चुनाव तो जीत ही जाएं और भविष्य में होने वाले चुनाव में भी सीट सुरक्षित रहे और हारने की गुंजाइश न हो।

- राजेन्द्र राठौड़ चूरू से विधायक हैं। इस बार तारानगर, विद्याधर नगर और राजाखेड़ा सीटों पर भी जीत की संभावना तलाशने की सियासी हलकों में चर्चा है।

- मदन दिलावर रामगंज मंडी से विधायक हैं। बारां-अटरू से टिकट चाहते हैं।

- चंद्रकांता मेघवाल केशोरायपाटन से विधायक हैं। रामगंजमंडी से टिकट चाहती हैं।

यह भी पढ़ें : वसुंधरा राजे ने CM गहलोत को लेकर कर दी ऐसी भविष्यवाणी, होने लगी चर्चा

- युनूस खान टोंक से चुनाव लड़ा था। इस बार डीडवाना से टिकट चाहते हैं।

- सतीश पूनिया आमेर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने हैं। झोटवाड़ा सीट से भी संभावनाएं तलाशी जा रही है।

- अरुण चतुर्वेदी सिविल लाइंस से चुनाव लड़ते हैं। इस बार सांगानेर या दौसा से चुनाव लड़ने की भी चर्चा है।

- प्रभुलाल सैनी अंता से चुनाव लड़ा था। इस बार हिंडोली से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

- मोहन लाल गुप्ता किशनपोल से चुनाव लड़े थे। विद्याधर नगर से चुनाव लड़ने की चर्चा है।

सीट बदलनी है या नहीं बदलनी। इसे लेकर नीति बननी है। जो नीति बनेगी, वह सबके लिए लागू होगी।

- सीपी जोशी, प्रदेशध्यक्ष, भाजपा

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग