10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics : शेखावत तुमने तो संजीवनी लूट ली और हमें रावण कहते हो: अशोक गहलोत

Rajasthan Politics : राजस्थान की राजनीतिक रामायण में रावण का प्रवेश हो चुका है । अब संजीवनी का भी जिक्र हो रहा तो उसके कारनामे कांड का भी।

less than 1 minute read
Google source verification
Union Minister Gajendra Singh Shekhawat

Union Minister Gajendra Singh Shekhawat

Rajasthan Politics : राजस्थान की राजनीतिक रामायण में रावण का प्रवेश हो चुका है। अब संजीवनी का भी जिक्र हो रहा तो उसके कारनामे कांड का भी। यही वजह है कि अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रावण कहने के कारण केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के खिलाफ मानहानि का दावा किया जाएगा। अब देखना यह है कि राजस्थान की यह राजनीतिक रामायण किस कांड पर जाकर समाप्त होती है।

राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत की गांधीवादी छवि हैं। उन्होंने कहा कि शेखावत के बयान ने प्रदेश की जनता को आहत किया है। शेखावत ने जिस भाषा का प्रयोग किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि संजीवनी क्रेडिट सोसायटी में प्रदेश के हजारों गरीब परिवारों का पैसा अटका है। लोगों को शेखावत यह पैसा दिलवाने की पहल क्यों नहीं कर रहे।

यह भी पढ़ें : राजनीति के रावण हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत: शेखावत

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बयानों का जिक्र कर कहा कि भाजपा वाले झल्ला गए हैं, इसलिए अजीब तरह के बयान दे रहे हैं। गहलोत ने कहा कि शेखावत कहते हैं कि गहलोत रावण है। चलो मैं रावण ही सही, तुम राम बन जाओ। किसानों का संपूर्ण कर्ज अब तो माफ कर दो।

रावतसर तहसील मुख्यालय पर हुई सभा में कहा कि तुमने तो संजीवनी सोसायटी लूट ली और अगर दोषी नहीं थे तो कोर्ट से जमानत क्यों ली। जनता कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा वालों मुझ पर पत्थर फेकोंगे तो मैं उससे भी गरीबों के घर और अस्पताल बनवा दूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जब वह गुजरात मुख्यमंत्री थे तो एमएसपी कानून का समर्थन करते थे। अब पीएम बन गए हैं तो उनका ध्यान इसकी तरफ क्यों नहीं जा रहा।