8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP के मंच से किरोड़ी लाल ने छेड़ा इस्तीफे का राग तो किसकी बढ़ी टेंशन? जानें

Rajasthan Politics: किरोड़ीलाल मीणा ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए वक्फ बिल से जुड़ा खुलासा किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर पीएम मोदी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप भी लगाया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 30 Sep 2024, 8:34 PM IST

Rajasthan Politics: भजनलाल सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके डॉ. किरोड़ीलाल मीणा रोज नए खुलासे कर रहे हैं। इस बार उन्होंने अपने पुराने मुद्दों से इतर खुलासा किया है। किरोड़ीलाल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता में वक्फ बिल से जुड़े मामलों को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर पीएम मोदी के खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप लगाया। वहीं, भाजपा के मंच से ही फिर से मुख्यमंत्री से इस्तीफा स्वीकार करने की गुहार भी लगाई।

किरोड़ी लाल मीणा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि वो पूर्व में अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को दे चुके हैं और अपने इस्तीफे के फैसले पर अभी भी कायम हैं। नैतिकता के आधार पर उन्होंने इस्तीफा दिया है, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से एक बार फिर आग्रह करता हूं कि वह इस्तीफा स्वीकार करें।

यह भी पढ़ें : कैबिनेट मीटिंग में शामिल होकर किरोड़ी लाल ने चला नया सियासी दांव, सरकारी गाड़ी का खोला राज… पढ़ें इनसाइड स्टोरी

'कैबिनेट बैठक में विधायक के तौर पर उपस्थित हुए'

इस दौरान उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि वह कैबिनेट की बैठक में एक विधायक के तौर पर उपस्थित हुए थे। उसमें उन्हें अपनी कुछ बात रखनी थी, वह मुख्यमंत्री भजनालाल शर्मा के समक्ष रख दी है, लेकिन जहां तक बात बैठक में मंत्री के तौर पर शामिल होने की तो वह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने उन्हें कैबिनेट की बैठक में जाने के लिए कहा। इसलिए उस बैठक में शामिल हुआ था।

साथ ही किरोड़ी लाल ने कहा कि अगली बार जब कैबिनेट की बैठक होगी, तब वे सोचेंगे कि उन्हें कैबिनेट में जाना या नहीं। विभागीय फाइलें निकालने पर उन्होंने कहा कि वे पहले से ही आम आदमी और पशुओं के लिए कार्य करते आए हैं, उनकी जान बचाना जरूरी है। इसलिए उनसे संबंधित काम कर रहा हूं। अब आप लोग मुझे मंत्री माने या कुछ और। यह आप पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Politics: डोटासरा के टीम से इन नेताओं की होगी छुट्टी, फेरबदल को लेकर सामने आई ये जानकारी

पार्टी में मची हलचल

बता दें राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सत्ता पक्ष के संगठन के मंच पर कोई मंत्री राज्य के मुखिया से इस्तीफा स्वीकार करने की गुहार लगा रहा है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि किरोड़ी लाल मीणा की इस सियासी चाल से पार्टी में दिल्ली से लेकर जयपुर तक हलचल पैदा हो गई है। क्योंकि किरोड़ी लाल मीणा बार-बार एक ही बात बोल रहे हैं कि वह कैबिनेट बैठक में प्रदेशाध्यक्ष के कहने पर गए थे, वहीं आज बीजेपी कार्यालय में प्रेसवार्ता भी संगठन की अनुमति से ही कर रहे हैं। माना जा है कि इसके बाद पार्टी आलाकमान मदन राठौड़ से भी सवाल कर सकता है।

पिछली सरकार ने बसाया मिनी पाकिस्तान- किरोड़ी

इस दौरान किरोड़ी लाल मीणा ने वक्फ बिल पर बोलते हुए कहा कि कई प्रभावशाली लोगों ने वक्फ की बेशकीमती जमीन को बेच दिया। कहा कि देश के हित में लाए गए बिल के खिलाफ लोगों को भड़काया जा रहा है। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने इस मुद्दे पर एक एजेंडा चला रखा है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बिल का विरोध कर रहे लोगों का कांग्रेस से रिश्ता है। वहीं किरोड़ी ने ये भी कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकार जयपुर में मिनी पाकिस्तान बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि एक QR कोड जारी कर पीएम मोदी के खिलाफ मुहिम चला रखी है।

यह भी पढ़ें : ‘मुसलमानों को भड़का रही कांग्रेस…’, किरोड़ी लाल ने फिर से किया धमाका, बोले- पिछली सरकार ने बनाया ‘मिनी पाकिस्तान’