23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: राजस्थान में 6 नहीं अब 7 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, जानें क्यों?

Rajasthan Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश की 5 विधानसभा सीटें खाली हो गई थी। जिन पर उपचुनाव होने थे। अब विधानसभा उपचुनाव 6 नहीं बल्कि 7 सीटों पर होंगे। जानें क्यों ...?

2 min read
Google source verification

Rajasthan By Election: राजस्थान में अब विधानसभा उपचुनाव 6 नहीं बल्कि 7 सीटों पर होंगे। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश की 5 विधानसभा सीटें खाली हो गई थी। जिन पर उपचुनाव होने थे। लेकिन उदयपुर जिले की सलूंबर से भाजपा विधायक अमृतलाल मीना के निधन के बाद सीटें बढ़कर 6 हो गई।

जिसके बाद अब शनिवार को अलवर जिले की रामगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन हो गया। उनके निधन के बाद अब विधानसभा में सातवीं सीट (Rajasthan Election 2024) रिक्त हो गई है। खान के निधन के बाद प्रदेश में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 65 रह गई है।

राजस्थान में 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होगा। हालांकि चुनाव आयोग अभी तक चुनाव तारीखों का ऐलान नहीं किया है। गौरतलब है कि विधानसभा सीट खाली होने के 6 महीने बाद आयोग उपचुनाव करवाता है।

यह भी पढ़ें : 1 नवंबर से इन लोगों को नहीं मिलेगा फ्री गेहूं! कट जाएगा राशन कार्ड से नाम; जानें क्यों?

इन विधानसभा सीटों से जीतकर बने सांसद

अब चौरासी, सलूंबर, देवली-उनियारा, दौसा, झुंझुनूं, खींवसर और रामगढ़ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। चौरासी से राजकुमार रोत, दौसा से मुरारी लाल मीना, देवली-उनियारा से हरीश मीना, झुंझुनूं से बृजेश ओला और खींवसर सीट से हनुमान बेनीवाल सांसद बन गए थे, जिस वजह से यह पांच सीटें रिक्त हुई थी।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: जापान-कोरिया दौरे से आने के बाद CM भजनलाल ने दी 5 बड़ी सौगात, जानें क्या-क्या?

उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू

राजस्थान में राजनीतिक पार्टियों ने विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ती जा रही है। अब एक सीट और खाली होने से पार्टियों को दूसरा दृश्य दिखने लगा है। इन सीटों पर राजनीतिक दलों को भी मजबूती से काम करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में मकान-दुकानों पर चलेगा JDA काबुलडोजर! 200 फीट चौड़ी होगी ये सड़क