
जयपुर। राजस्थान में भाजपा संगठन में जिलाध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया सोमवार को कई जिलों में शुरू हुई। इसमें अब तक 8 जिलों में भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में भी प्रक्रिया जारी है।
भाजपा के अब तक 8 जिलों में जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। इनमें भीलवाड़ा में प्रशान्त मेवाडा, सवाईमाधोपुर में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, प्रतापगढ़ में महावीर सिंह कृष्णावत, टोंक से चंद्रवीर सिंह, चित्तौडगड़़ से रतन गाडरी, झालावाड़़ से हर्षवर्धन शर्मा, बारां से नरेश सिंह सिकरवार, करौली से गोवर्धन सिंह जादौन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
भीलवाड़ा। भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई। प्रशांत मेवाड़ा भाजपा के फिर से जिला अध्यक्ष होंगे। सहकारिता मंत्री गौतम दक ने इसकी घोषणा की। जिला अध्यक्ष को लेकर 10 नामांकन आए थे। सुबह 9.00 बजे से ही जिला अध्यक्ष को लेकर मंत्रणा चली। मंत्री दक ने उम्मीदवार से चर्चा की। भाजपा प्रदेश मुख्यालय से निर्णय के बाद मंत्री दक को जिला अध्यक्ष का नाम भेजा गया। मेवाड़ा को फिर से अध्यक्ष बने रहने की घोषणा की।
बारां में लंबे इंतजार के बाद नरेश सिकरवार बने भाजपा के नए बारां जिला अध्यक्ष बनाया गया। अंता एटीपीसी गेस्ट हाउस में इसकी घोषणा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी जमा थे।
प्रतापगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद को लेकर जारी सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया। पार्टी नेतृत्व ने महावीर सिंह कृष्णावत को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश नेतृत्व ने टेक्स्ट मैसेज के जरिए जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज मीणा को इस संबंध में सूचना दी, जिसके बाद भाजपा जिला कार्यालय पर इसकी औपचारिक घोषणा की गई। कृष्णावत लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और संगठन में विभिन्न पदों पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वे पूर्व में छोटी सादड़ी पंचायत समिति के उप प्रधान भी रह चुके हैं।
चित्तौडग़ढ़। रतनलाल गाडरी को चित्तौडग़ढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। गाडरी 2014 से 2020 तक भी े चित्तौडग़ढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष रहे हैं।
सवाईमाधोपुर. जिले में भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चल रही कशमकश सोमवार को जिलाध्यक्ष के नए नाम के साथ ही समाप्त हो गई। इस दौरान भाजपा की चली बैठक के बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रह चुके मानसिंह गुर्जर के नाम पर मुहर लगी। इसके साथ ही उन्हें दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष पद पर इस बदलाव से जहां कार्यकर्ता खुश नजर आए। वहीं जिले में भाजपा में चल रही गुटबाजी पर भी विराम लगा।
टोंक। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह को टोंक भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसकी घोषणा केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने की।
करौली: करौली भाजपा के नये जिला अध्यक्ष की हुई घोषणा कर दी गई हैं। हिंडौन सिटी के लक्ष्मी मैरिज गार्डन में आयोजित संगठन की बैठक में टोडाभीम निवासी गोवर्धन सिंह जादौन को करौली के नए भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को दी बधाइयां दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत विजयवर्गीय की मौजूदगी में नए जिला अध्यक्ष की घोषणा हुई।
झालावाड़. भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व-2025 के तहत झालावाड़ जिलाध्यक्ष की घोषणा सोमवार को गोविन्द भवन में आयोजित एक बैठक में पूर्व सांसद रामचन्द्र बोहरा ने की। बैठक में बोहरा ने हर्षवर्धन शर्मा के नाम की घोषणा की। शर्मा ने कहा कि संगठन के चुनाव पार्टी की एक प्रक्रिया है। झालावाड़ जिले की प्रतिष्ठा संगठन के हिसाब से है, उसे मैं बरकरार रखूंगा। सभी के सहयोग से मिलकर काम करेंगे। आगामी पंचायत चुनाव में सभी के सहयोग से चुनाव जीतने की बात कही। शर्मा ने कहा कि संगठन की रीति-नीति के अनुसार अनुशासन से शासन करना अच्छा रहता है। जो जिम्मेदारी मुझे मिली है, उसका सभी के सहयोग से निर्वहन करूंगा।
1- जयपुर शहर
2- जयपुर देहात उत्तर
3- बीकानेर शहर
4- झुंझुनू
5- दौसा
6- जोधपुर उत्तर
7- धौलपुर
8- डूंगरपुर
9- बूंदी
Updated on:
17 Feb 2025 04:36 pm
Published on:
17 Feb 2025 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
