5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Congress Politics News : रंधावा ने मंत्रियों से पूछा जीत का फार्मूला दिया एकजुटता निर्देश

Rajasthan Congress Politics News : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा पूरी तरह से चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी रंधावा ने अलग-अलग मंत्रियों से चुनाव जीतने को लेकर भी सुझाव लिए गए।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Politics Sachin Pilot and Congress On Top In Randhawa Meeting


Rajasthan Congress Politics News : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा पूरी तरह से चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। रंधावा ने बैठक की और प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत शिविरों को लेकर भी मंत्रियों से सुझाव लिए हैं और इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी रंधावा ने अलग-अलग मंत्रियों से चुनाव जीतने को लेकर भी सुझाव लिए गए।

राजस्थान में गहलोत सरकार पांच साल कांग्रेस और पांच साल भाजपा की परिपाटी बदलने में लगी हुई है। ऐसे में बैठक के स्तर और गंभीरता का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि राजस्थान प्रभारी रंधावा के साथ बैठक के चलते केबिनेट और मंत्रिपरिषद को लेकर प्रदेश के सचिवालय में होने वाली ब्रीफिंग भी रद्द कर दी गई थी। बैठक में कई मंत्री गैर हाजिर रहे। इस बैठक में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के मुद्दों को लेकर कोई चर्चा नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले भाजपा बदलेगी संगठन प्रभारी

प्रदेश प्रभारी रंधावा ने तमाम मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार वाले जिलों के साथ-साथ अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता की सुध लेने के निर्देश दिए। मंत्रियों को एकजुट रहने की नसीहत देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में कुछ ही महीने का समय बचा है। ऐसे में सभी को एकजुट होकर चुनावी तैयारी में जुटना चाहिए। राजस्थान सरकार का कामकाज अच्छा है जनता सरकार के कामकाज से खुश है और इस बार प्रदेश में सरकार रिपीट हो सकती हैं, हम सब को एकजुट होकर काम करना है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग