
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर . Rajasthan New Districts: प्रदेश के नए और पुनर्गठित जिलों से सवा सौ से ज्यादा विधानसभा सीटें प्रभावित हो रही हैं। हालांकि विधानसभा क्षेत्र का परिसीमन नहीं हुआ है लेकिन उनकी सीमा नए या पुनर्गठित जिलों में आ गई है। नए जिलों में कई जिले ऐसे हैं जहां पर एक या दो विधानसभा सीटें ही रह गई हैं। इनमें दूदू और सलूम्बर जिला ऐसा है, जो एक-एक विधानसभा सीट तक ही सीमित हैं। वहीं सवाई माधोपुर, शाहपुरा, सांचौर, फलौदी सहित 7 जिलों में दो-दो विधानसभा सीटें आ रहीं हैं।
नए जिले बनने के बाद जयपुर 4 भागों में बंटा
पूर्व में जयपुर जिले में 19 विधानसभा क्षेत्र आते थे। जयपुर नवगठित जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दूदू और कोटपुतली-बहरोड़ में विभाजित हो गया है। इनमें सबसे छोटा जिला दूदू है। जिसमें सिर्फ दूदू विधानसभा क्षेत्र ही शामिल है। जयपुर शहर में 6 विधानसभा सीटें हैं जिनमें आदर्श नगर, किशनपोल, हवामहल, सिविल लाइंस, मालवीय नगर और विद्याधर नगर है। बगरु, सांगानेर, झोटवाड़ा और आमेर की सीमा जयपुर शहर के साथ-साथ जयपुर ग्रामीण में रहेगी। इन चारों सीटों में नगर निगम क्षेत्र का हिस्सा जयपुर शहर में रहेगा। इन चारों विधानसभा क्षेत्रों में जयपुर नगर निगम के वार्ड आते हैं।
15 नए जिलों में 606 पद सृजित: इन जिलों में नए कार्यों के लिए विभागीय भवन बनने तक किराए के भवन में कार्यालय संचालित होंगे।
यह भी पढ़ें : Rajasthan New Districts: राजस्थान में अब होंगे 50 जिले, यहां देखें जिलों की पूरी लिस्ट
इन जिलों में अब ये विधानसभा सीटें
- नागौर जिला: 5 सीटें
नागौर, खींवसर, मेड़ता, जायल व डेगाना। इसमें मेड़ता व जायल एससी के लिए आरक्षित
- डीडवाना-कुचामन: 5 सीटें
डीडवाना, लाडनूं, नावां, परबतसर व मकराना, कोई आरक्षित सीट नहीं
- श्रीगंगानगर: 4 सीटें
गंगानगर, सादुलशहर, श्रीकरणपुर व सूरतगढ़
- अनूपगढ़: 3 सीटें
अनूपगढ़, रायसिंहनगर व खाजूवाला है, तीनों सीटें आरक्षित
- बीकानेर: 6 सीटें
बीकानेर पूर्व, -बीकानेर पश्चिम, लूणकरनसर, कोलायत, नोखा, डूंगरगढ़। (कोई आरक्षित सीट नहीं)
- पाली: 5 सीटें
पाली, सोजत, सुमेरपुर, बाली, मारवाड़ जंक्शन
- सांचौर: 2 सीटें...
सांचौर, रानीवाड़ा
- जालोर: 2 सीटें
जालोर, आहोर (भीनमाल सीट दोनों जिले सांचौर-जालोर में रहेगी)
यह भी पढ़ें : New District In Rajasthan: नए जिले बनने के बाद आपको ये डाक्यूमेंट्स कराने होंगे अपडेट, यहां देखें लिस्ट
- भीलवाड़ा: 5 सीटें
भीलवाड़ा, मांडल, मांडलगढ़, आसींद, सहाड़ा (कोई आरक्षित नहीं)
- शाहपुरा: 2 सीटें
शाहपुरा, जहाजपुर (शाहपुरा जिले में शाहपुरा विधानसभा आरक्षित है।)
- उदयपुर: 7 सीटें
उदयपुर शहर, उदयपुर ग्रामीण, वल्लभनगर, मावली, गोगुन्दा, झाड़ोल, खेरवाड़ा, (4 सीटें आरक्षित)
- सलूम्बर: 1 सीटें
सलूम्बर, 1 सीटें आरक्षित
- गंगापुर सिटी: 2 सीटें
गंगापुर सिटी, टोड़ाभीम
- सवाईमाधोपुर: 2 सीटें
सवाईमाधोपुर, खंडार, (एक सीट आरक्षित) (बामनवास विधानसभा क्षेत्र दोनों जिलों में शामिल)
- करौली: 3 सीटें
करौली, हिंडौन, सपोटरा, दो सीटें आरक्षित
- भरतपुर: 4 सीटें
बयाना, वैर, भरतपुर, नदबई, दो सीट आरक्षित
- डीग: 3 सीटें
डीग-कुम्हेर, कामां, नगर, कोई सीट आरक्षित नहीं
- झुंझुनूं: 7 सीटें
झुंझुनूं, नवलगढ़, मंडावा, सूरजगढ़, पिलानी, एक सीट आरक्षित
- नीमकाथाना: 4 सीटें
उदयपुरवाटी,खेतड़ी, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर
- अलवर: 6 सीटें
अलवर शहर, अलवर ग्रामीण, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, कठूमर, थानागाजी, (3 सीटें आरक्षित)
- खैरथल-तिजारा: 3 सीटें
किशनगढ़बास, तिजारा, मुंडावर
- कोटपूतली-बहरोड़: 4 सीटें
कोटपूतली, बहरोड़, बानसूर, विराटनगर
- सीकर: 6 सीटें
फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, सीकर शहर, धोद, दांतारामगढ़, खंडेला (एक सीट आरक्षित)
- बालोतरा: 3 सीटें
बायतु, पचपदरा, सिवाना
- बाड़मेर: 4 सीटें
बाड़मेर, चौहटन, गुढामालानी, शिव
- फलोदी: 2 सीटें
फलोदी, लोहावट
- जोधपुर: 3 सीटें
जोधपुर शहर, सरदारपुरा, सूरसागर
- जोधपुर ग्रामीण: 5 सीटें
लूणी, बिलाड़ा, भोपालगढ़, ओसियां, शेरगढ़, दो सीटें आरक्षित
- जयपुर: 6 सीटें
आदर्श नगर, किशनपोल, हवामहल, सिविल लाइंस, मालवीय नगर, विद्याधर नगर,
- जयपुर ग्रामीण: 6 सीटें
बस्सी, चाकसू, जमवारामगढ़, चौमूं, फुलेरा, शाहपुरा- तीन सीटें आरक्षित ( झोटवाड़ा, आमेर, बगरु, सांगानेर का कुछ हिस्सा जयपुर शहर और ग्रामीण दोनों जिलों में आएगा)
- दूदू: 1 सीटें
दूदू (आरक्षित)
- ब्यावर: 3 सीटें
ब्यावर, जैतारण, मसूदा
- टोंक: 3 सीटें
टोंक, देवली, निवाई,
- केकड़ी: 1 सीटें
केकड़ी, टोंक की मालपुरा सीट का टोड़ारायसिंह क्षेत्र केकड़ी में शामिल
- अजमेर: 4 सीटें
अजमेर, पुष्कर, नसीराबाद, किशनगढ़
जिलों से चुनावी नफा-नुकसान
वहीं नए जिलों और पुर्नगठित जिलों को प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है, बताया जाता है कि गहलोत सरकार ने इसे ध्यान में रखते हुए नए जिलों के जरिए मतदाताओं को रिझाने के साथ-साथ सियासी समीकरण साधने का प्रयास किया है। जो नए जिले बने हैं उनमें सत्तारूढ़ कांग्रेस चुनाव फायदा लेने का प्रयास करेगी।
Published on:
06 Aug 2023 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
