सांगानेर से कई उम्मीदवार दावा कर रहे हैं लेकिन पार्टी ने अभी तक किसी पर विश्वास नहीं जताया है। यहां स्थानीय नेता अपना दमखम दिखा रहे हैं तो बाहरी भी गुपचुप प्रयास कर रहे हैं। वर्तमान सांसद से लेकर पार्षद तक कई दावेदार टिकट की दौड़ में हैं। इनमें रामचरण बोहरा, अशोक लाहोटी, विष्णु लाटा, सुमन शर्मा शामिल हैं। कई स्थानीय दावेदार ऐसे भी हैं, जो प्रयासरत हैं लेकिन सार्वजनिक रूप से दावेदारी नहीं कर रहे। इनमें पूर्व पुलिस महानिदेशक ओमेन्द्र भारद्वाज का भी नाम है।