9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस संगठन में कब तक होगी नियुक्तियां, बस 20 दिन बाकी

Rajasthan Politics : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस संगठन में दो माह में सभी पद भरने का वादा किया गया था। पर सवा महीना बीत चुका है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस संगठन में कब होगी नियुक्तियां। सबको इस प्रश्न का जवाब चाहिए।

2 min read
Google source verification
CG Congress

कांग्रेस का झंडा। (फोटो- IANS)

Rajasthan Politics : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस संगठन के दो माह में सभी पद भरने के मिले निर्देशों को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस को संगठन के रिक्त चल रहे पदों को भरने की प्रक्रिया और तेज करनी होगी। पार्टी को 14 जिलों में अध्यक्षों के साथ ही 239 शहरों में नगर अध्यक्षों की नियुक्ति करनी है। इसके अलावा प्रदेश के 400 मंडलों में से अधिकांश में कार्यकारिणी घोषित की जानी है।

करीब सवा माह बीत चुका

जयपुर में 28 अप्रेल को हुई राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली में जयपुर आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संगठन के सभी पदों को जल्द भरने के लिए कहा था। बताया जा रहा है कि बैठक में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठन के अब तक के हुए कार्यों की प्रजेंटेशन देने के साथ ही शेष रहे पदों को भरने के लिए 2 माह का समय मांगा था। इसमें से करीब सवा माह निकल चुका है। जबकि अभी 13 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है।

10 नए जिलों में अध्यक्ष का है इंतजार

कांग्रेस के प्रदेश में पहले 40 संगठनात्मक जिले थे। अब 10 जिले नए बनने के साथ इनकी संख्या 50 हो गई है। इनमें से नए जिलों के साथ ही 3 जिलों में अध्यक्ष के पद रिक्त चल रहे हैं। पुराने जिलों में अजमेर शहर वे देहात के साथ ही बाड़मेर जिले का पद रिक्त है। इसके अलावा 10 नए जिलों में अध्यक्ष बनाए जाने हैं।

यह भी पढ़ें :‘राजस्थान का हेल्थ मॉडल दुनिया में था चर्चित’, नाराज अशोक गहलोत बोले- पर भाजपा सरकार ने कर दिया बर्बाद

239 शहरों में बनने हैं नगर अध्यक्ष

इसी प्रकार 239 शहरों में नगर अध्यक्ष बनाने हैं। इनमें से अब तक 71 में बन चुके हैं। शेष में नियुक्ति की प्रक्रिया 10 दिन में पूरी करने के लिए कहा जा रहा है। इसके अलावा राज्य के 400 मंडलों में से अधिकांश में कार्यकारिणी घोषित की जानी हैं। इनके लिए मंडल अध्यक्षों से नाम मांगे जा चुके हैं। पार्टी के अग्रिम संगठनों में भी कुछ नियुक्तियों के साथ ही प्रकोष्ठों में भी लंबे समय से पद रिक्त चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें :सांसद राजकुमार रोत का बड़ा आरोप, डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में 1.50 लाख में बिकी अस्थाई नौकरियां


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग