
RPL T-20 - CM Ashok Gehlot
Jaipur Indians - Jodhpur Sunrisers Match Today : राजस्थान प्रीमियर लीग T-20 ओपनिंग सेरेमनी आज जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में शाम 6 बजे शुरू होगा। राजस्थान राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम अशोक गहलोत और विधानसभाध्यक्ष सीपी जोशी इस समारोह का लुत्फ उठाएंगे। मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और बेबी डॉल फेम कनिका कपूर अपनी परफोर्मेंस से स्टेडियम में उपस्थित खेल प्रेमियों का दिल जीतेंगी। इस अवसर पर आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत भी रहेंगे। राजस्थान प्रीमियर लीग (RPL) का पहला मैच रात 8 बजे से जयपुर इंडियंस और जोधपुर सनराइजर्स के बीच खेला जाएगा। लीग में जयपुर इंडियंस, जोधपुर सनराइजर्स, भीलवाड़ा बुल्स, कोटा चैलेंजर्स, उदयपुर लेक सिटी, सीकर शेखावाटी शोल्डर की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
क्रिकेट विश्व कप 1983 के भारतीय टीम के कप्तान रहे मशहूर आलराउंडर कपिल देव RPL T-20 के ब्रांड अबेंसेडर हैं। RPL की थीम पर बने गीत को सिंगर रविन्द्र उपाध्याय गाएंगे।
आरपीएल में छह टीमें करेंगी जोर आजमाइश - कपिल देव
आरपीएल ब्रांड अबेंसेडर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने बताया, इस लीग में राजस्थान की छह टीमें खेल रही हैं। इनमें हर जिले का खिलाड़ी शामिल होगा। राजस्थान प्रीमियर लीग का समापन जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगा।
यह भी पढ़ें - मिसाल : ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने गुरुजी के लिए 50 दिन में काट दिया पहाड़, खुशी से झूमे टीचर ने निभाया वादा
RPL T-20 12 दिन चलेगा, छह टीमें शामिल
राजस्थान प्रीमियर लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। राजस्थान प्रीमियर लीग 12 दिन तक राजस्थान सहित देश में खेल प्रेमियों के दिल में हलचल पैदा करेगा। इसका समापन 10 सितम्बर को होगा। राजस्थान प्रीमियर लीग में शामिल छह टीमों के नाम इस प्रकार हैं -
- जयपुर इंडियंस
- जोधपुर सनराइजर्स
- भीलवाड़ा बुल्स
- कोटा चैलेंजर्स
- उदयपुर लेक सिटी
- सीकर शेखावाटी शोल्डर ।
राजस्थान प्रीमियर लीग में होंगे कुल 19 मैच
राजस्थान प्रीमियर लीग में कुल 19 मैच होंगे। जिसमें 9 मैच जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम में खेले जाएंगे, बाकि 10 मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे।
यह भी पढ़ें - Indian Railway : रेलवे की नई डिवाइस RDAS रखेगा ड्राइवर पर नजर, अधिक पलक झपकाई तो खैर नहीं
Updated on:
27 Aug 2023 11:09 am
Published on:
27 Aug 2023 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
