8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert: गर्मी के बीच राहत की खबर, राजस्थान में अगले 180 मिनट में 7 जिलों में बारिश की संभावना

Weather News Rajasthan: राजस्थान में बदला मौसम। जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी। Heatwave के बीच मौसम पलटेगा करवट, अगले 3 घंटे में आंधी-बारिश की संभावना।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

May 08, 2026

Rajasthan weather 8 may

Photo Patrika

Rajasthan Rain Alert: जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए अगले 180 मिनट के दौरान कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार नागौर, अजमेर, जयपुर, डीडवाना-कुचामन, पाली, टोंक और ब्यावर जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अचानक बदले मौसम से लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, हालांकि तेज हवाओं और मेघगर्जन के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। ऐसे में बारिश और बादलों की गतिविधियों से मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।

अगले 3-4 दिन गर्मी बढ़ेगी, पश्चिमी जिलों में हीटवेव और धूलभरी आंधी का अलर्ट

Rajasthan Storm Alert: जयपुर। राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी दिनों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर तेज होने लगेगा। मौसम विभाग ने जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में हीटवेव शुरू होने की संभावना जताई है।
विभाग के मुताबिक 8 मई से अगले 3-4 दिनों तक पश्चिमी राजस्थान में तेज धूलभरी हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। वहीं जैसलमेर में शुक्रवार को राज्य का सबसे अधिक तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फलोदी में 43.6, बीकानेर में 43 और बाड़मेर में 44.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी भी मौसम राहत दे सकता है। जयपुर, दौसा, बूंदी, सवाई माधोपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में दौसा में 25 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि नैनवां, खंडार और बनासथली में भी हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ है। वहीं 10 मई से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में फिर हल्की बारिश और बादलों की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।