5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेणेश्वर धाम फिर बना टापू, माही बांध छलकने को आतुर, जानें प्रदेश के मौसम का हाल

Monsoon Rain Weather in Rajasthan: राजस्थान में मानसून का दौर लगातार जारी है। दक्षिणांचल में स्थित वागड़ के डूंगरपुर गुरुवार शाम से शुरू हुआ रिमझिम तो कभी तेज वर्षा का दौर शनिवार दोपहर बाद तक रुक-रूक कर जारी है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Rain Weather

गंगेश्वर महादेव जलमग्न (फोटो पत्रिका)

जयपुर। Monsoon Rain Weather in Rajasthan राजस्थान में मानसून का दौर लगातार जारी है। दक्षिणांचल में स्थित वागड़ के डूंगरपुर गुरुवार शाम से शुरू हुआ रिमझिम तो कभी तेज वर्षा का दौर शनिवार दोपहर बाद तक रुक-रूक कर जारी है। प्रतापगढ़ जिले में एक दिन 6 इंच व उदयपुर के ऋषभदेव, खेरवाड़ा, बावलवाड़ा, देवास, जयसमंद व केजड़ में पांच-पांच एवं सलूम्बर व सेमारी में चार-चार इंच बारिश हुई।

बांसवाड़ के माही बांध का जलस्तर 280.40 मीटर पहुंच गया है। ऐसे में बांध के गेट खोलने की संभावना बनी हुई है। वागड़ का प्रमुख आस्था स्थल बेणेश्वर धाम इस मानसून में दूसरी बार टापू में तब्दील हो गया है और धाम पर फिलहाल 20 लोग फंसे हुए। धाम को जोडऩे वाले तीनों पुलों पर 3 से 5 फीट पानी की चादर चल रही है। हालांकि, सभी लोग सुरक्षित है।

बीते 24 घंटों में सर्वाधिक वर्षा आसपुर में 100, देवल में 99, सोमकमला आम्बा में 89, डूंगरपुर में 8 0, गणेशपुर में 74 एवं निठाउवा में 72 मिमी वर्षा दर्ज की है। वहीं चित्तौडगढ़़ जिले में में निम्बाहेड़ा व डूंगला में 19-19, भदेसर में 14, भैसरोडगढ़़ में 15, कपासन व बड़ीसादड़ी में 10-10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बांसवाड़ा के कुशलगढ़ क्षेत्र में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के चलते शुक्रवार शाम को बगायचा पंचायत के कोटड़ी ग्राम स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का कक्षा-कक्ष भरभरा कर ढह गया। संयोगवश शुक्रवार को अवकाश व विद्यालय में बच्चे नहीं होने से जनहानि टल गई।

चम्बल नदी के जलस्तर बढऩे के साथ ही राजाखेड़ा से दगरा-गढ़ी जाफर मार्ग पर अंधियारी गांव की रपट पर चादर चलने से करीब आधा दर्जन गांवों का उपखण्ड मुख्यालय से सड़क सम्पर्क कट गया है।

हाडौती में 22.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। कोटा में अब तक 844.1 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। कोटा बैराज के शनिवार को दो गेट दो-दो फीट खोलकर 7 हजार क्यूसेक पानी की निकासी गई। कालीसिंध में भी पानी की काफी आवक है। ताकली में उफान के कारण शुक्रवार सुबह आठ बजे अवरुद्ध हुआ चेचट-अमझार मार्ग करीब 27 घंटे बाद सुबह ग्यारह बजे खुल गया। 33 फीट क्षमता वाले आलनिया बांध में साढ़े 29 फीट पानी आ गया। वहीं 13.60 फीट क्षमता वाले सावनभादौ डेम में 9.30 फीट पानी पहुंच गया। हिण्डोली क्षेत्र में हुई बारिश के बाद गुढ़ा बांध लबालब हो गया। बांध के चार गेट खोलकर 84 सौ क्यूसेक पानी की निकासी की गई।

उफनती नदी में बही जीप, तीन जनों को सुरक्षित निकाला
झाड़ोल. (उदयपुर). ग्राम पंचायत ओड़ा के निकट मेलाणिया कला स्थित में उफनती मेलाणिया नदी में शनिवार सुबह जीप बह गई। इसमें तीन लोग चालक बाघचन्द प्रजापत, किशन लाल व सोहन सिंह चौहान सवार थेे। ग्रामीणों ने जीप व उसमें सवार तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।