1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक ललित मीणा के पिता ने वसुंधरा के बेटे पर लगाया बाड़ाबंदी का आरोप, दूसरे विधायक ने कहा आरोप बेबुनियाद

Vasundhara Son Accused Of Taking MLAs To Resortt : राजस्थान में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करने बावजूद उसके विधायकों की कथित बाड़ाबंदी करने का मामला सामने आया है। भाजपा के किशनगंज से नवनिर्वाचित विधायक ललित मीणा के पिता हेमराज मीणा ने मीडिया को बताया कि उनके बेटे ललित मीणा सहित पांच विधायकों को जयपुर में एक होटल में रोक रखा था और उन्हें घर नहीं आने दिया जा रहा था।

2 min read
Google source verification
Vasundhara Son Accused Of Taking MLAs To Resort

Vasundhara Son Accused Of Taking MLAs To Resort

Vasundhara Son Accused Of Taking MLAs To Resort : राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करने बावजूद उसके विधायकों की कथित बाड़ाबंदी करने का मामला सामने आया है। भाजपा के किशनगंज से नवनिर्वाचित विधायक ललित मीणा के पिता हेमराज मीणा ने मीडिया को बताया कि उनके बेटे ललित मीणा सहित पांच विधायकों को जयपुर में एक होटल में रोक रखा था और उन्हें घर नहीं आने दिया जा रहा था।

यह भी पढ़ें : बाड़ेबंदी पर सीपी जोशी का आया बड़ा बयान, सीएम कौन बनेगा? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जवाब सुनकर सब रह गए दंग

इस पर वह मंगलवार रात होटल जाकर जब उन्हें लाने लगा तो विधायक कंवर लाल मीणा ने बताया कि ले जाने से पहले सांसद दुष्यंत सिंह से बात करने की बात कही। वहीं, अंता से विधायक चुने गए कंवर लाल मीणा ने पूर्व विधायक हेमराज मीणा के आरोप को सीरे से खारिज कर दिया है। हेमराज मीणा ने बताया कि जब दुष्यंत सिंह से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें : Rajasthan : उपचुनाव पर आया नया अपडेट, चुनाव आयोग ने जारी की वोटिंग की डेट, 317 पदों पर होंगे उपचुनाव

इस पर वह ललित को होटल से ले जाना चाहा तो वहां तनातनी हो गई, लेकिन बाद में हम उसे लेकर आ गए। उन्होंने बताया कि होटल में उनके पुत्र के अलावा झालावाड़ एवं बारां जिले के चार विधायक और थे। उधर अंता से भाजपा विधायक कंवर लाल मीणा ने दुष्यंत सिंह के क हने पर बाड़ेबंदी करने के हेमराज मीणा के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि यह आरोप सरासर गलत हैं।

आपसी सहमति से रुके रिसोर्ट में
उन्होंने कहा कि हम सब झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र के विधायक हैं। जीतने के बाद विधायक ललित मीणा सहित आरएसएस एवं भाजपा कार्यालय बारां गए। सुबह छह बजे अपने- अपने घरों से हम सब गाडिय़ों से जयपुर आए। आपसी सहमति से एक साथ होटल में रुके। बाड़ेबंदी जैसी बात कहना शरारतपूर्ण है एवं गलत है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने भाजपा विधायकों की बाड़ाबंदी से इनकार करते हुए कहा कि कोई बाड़ाबंदी नहीं है। उल्लेखनीय है कि भाजपा में अभी मुख्यमंत्री के नाम का चयन नहीं हुआ है।

Story Loader