राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 का रिजल्ट आने के बाद भाजपा में सरगर्मियां बढ़ गई है। भाजपा ने 115 सीट पर विजय प्राप्त कर अपना बहुमत साबित कर दिया है। इस वक्त भाजपा आलाकमान जयपुर से लेकर दिल्ली तक राजस्थान का सीएम कौन बनेगा, उस चेहरे की तलाश में है। पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। राजस्थान के राजनीतिक गलियारों से कुछ खबरें ऐसी छानकर आ रही हैं कि भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने समर्थक विधायकों की बाड़ेबंदी कर रखी है। जिससे मामला गरमा गया है। इस बाड़ेबंदी पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का बड़ा बयान आया। सीपी जोशी ने बाड़ेबंदी की इस खबर को पुरजोर के साथ नकार दिया। सीपी जोशी ने कहा, कोई बाड़ेबंदी नहीं है, सभी विधायक अपने क्षेत्र में है।