प्रदेश के 27 हजार से ज्यादा राशन डीलर 30 हजार रुपए मानदेय, 2 प्रतिशत छीजत, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए शुरू की गई डोर टू डोर राशन वितरण योजना बंद करने, 8 महीने से बकाया कमीशन देने आदि मांगों को लेकर 27 हजार राशन डीलर 1 अगस्त से हड़ताल पर थे। जिस वजह से प्रदेशभर में गेहूं वितरण व्यवस्था भी ठप पड़ी हुई थी और एनएफएसए से लाभार्थियों को गेहूं नहीं मिल रहा था।