खाद्य विभाग के सूत्रों के अनुसार राशन की 27 हजार से ज्यादा दुकानें सहकारिता विभाग के अधीन महिला सहकारी समिति, ग्राम सेवा सहकारी समिति और क्रय विक्रय सहकारी समितियों को देने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि शीर्ष स्तर से इस संबंध में आगामी एक-दो दिन में आदेश भी जारी होने की बात खाद्य विभाग के अधिकारी कह रहे हैं। उधर, राशन डीलर्स की हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में 150 दुकानों पर ही राशन के गेहूं का वितरण हो सका।