Rajasthan News : राजस्थान राज्य राशन विक्रेता संघर्ष समिति ने भजनलाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। राजस्थान राज्य राशन विक्रेता संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को सीकर जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी उपखंड कार्यालय पर राशन विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रट व उपखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। राशन विक्रेता संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष माणक चंद ढाका ने बताया कि इससे पहले भी राशन विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का मांग पत्र भेजा था। पर अभी तक राजस्थान सरकार और खाद्य विभाग ने हमारी मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया।