
जयपुर। REET 2017 Third Grade Teacher Vacancy: तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती-2016 के लिए जारी संशोधित विज्ञप्ति में आयु की कट ऑफ डेट में हुई गफलत के कारण प्रभावित अभ्यर्थी अब भर्ती की दौड से बाहर नहीं होंगे। पूर्व में निकाली गई मूल विज्ञप्ति में आयु के मानदंड पर पात्र आवेदकों के लिए संशोधित विज्ञप्ति में भी आयु सीमा पहले की भांति ही रहेगी।
Rajasthan Primary Teacher Vacancy के लिए अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय कर लिया है। राजस्थान पत्रिका ने मंगलवार के अंक में अभ्यर्थियों की इस पीड़ा को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। संयुक्त सचिव (प्रारंभिक शिक्षा) सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व में आवेदन करने वाले पात्र आवेदकों के लिए मूल विज्ञप्ति में जारी आयु सीमा ही मान्य होगी।
एेसे में संशोधित विज्ञप्ति के तहत भी उनके आवेदन अब ऑनलाइन स्वीकार कर लिए जाएंगे। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से भी ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में जरूरी संशोधन के लिए कह दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने संशोधित विज्ञप्ति में आयु की कट ऑफ डेट बदलने के बाद आ रही समस्या को लेकर सरकार से दिशा निर्देश मांगे थे।
गफलत से हुई समस्या
रीट के जरिए लेवल-2 की अध्यापक भर्ती के लिए 2016 में जारी विज्ञप्ति की पात्रता शर्तों में 1 जनवरी, 17 को अभ्यर्थी की आयु 18-38 वर्ष मांगी थी। संशोधित विज्ञप्ति में यह कट ऑफ 1 जनवरी, 18 कर दी है। बड़ी संख्या में पूर्व में पात्र अभ्यर्थी आयु सीमा से पार हो गए और उनके आवेदन ऑनलाइन स्वीकार नहीं किए जा रहे थे।
नए फॉर्मूले पर आया विज्ञापन
अदालत के आदेश के बाद रीट 2016 की भर्ती प्रक्रिया के मामले को निपटाते हुए अगस्त में मंत्रिमंडलीय उप समिति ने नए सिरे से वरीयता निर्धारण का फॉर्मूला तय किया था। इसमें वरीयता निर्धारण के लिए रीट के 70 प्रतिशत, जबकि स्नातक के 30 प्रतिशत वेटेज अंक जोड़े जाने का प्रावधान था। इसी के आधार पर नए सिरे से विज्ञापन जारी किया गया।
Updated on:
04 Oct 2017 12:56 pm
Published on:
04 Oct 2017 10:23 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
